Loading...

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में KKC की प्रदेश स्तरीय बैठक आयोजित, संगठन को सशक्त बनाने पर दिया जोर

Jaipur

Follow us

Share

जयपुर,(रॉयल पत्रिका)। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय, इंदिरा गांधी भवन, जयपुर में असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस (KKC) की प्रदेश स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता KKC के प्रदेश अध्यक्ष सूरजमल कर्दम ने की, जबकि राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर प्रमोद गांधी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बैठक में राष्ट्रीय अधिवेशन और प्रदेश अधिवेशन को लेकर गहन मंथन किया गया। सूरजमल कर्दम और प्रमोद गांधी ने संगठन को प्रदेश, जिला, ब्लॉक और पंचायत स्तर तक मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संगठन में वर्षों से निष्क्रिय लोगों पर संगठनात्मक कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर धनसिंह नरुका, डॉ. अरविंद जायसवाल, और प्रशून शर्मा को संगठन में नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं। बैठक में कांग्रेस प्रदेश सचिव अयूब खान, प्रदेश संगठन महासचिव अकील अहमद, संगठन महासचिव प्रेम सिंह मीणा, प्रदेश महासचिव शाईस्ताअली, राम प्रसाद गुर्जर, राजेश नायक, मुर्तुजा अली, शिब्बू खान, अशोक कुमार शर्मा, रामाराम कोली, पारस जैन, गायत्री देवी, सरोज गहलोत, जाकिर खान, हाकीम पठान, जिग्नेश राजोरा सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में संगठन को नए सिरे से सशक्त बनाने और भविष्य के राष्ट्रीय व प्रदेश अधिवेशनों की रूपरेखा तैयार करने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही, KKC को मजबूत और सक्रिय बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाने का संकल्प लिया गया।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।