Loading...

मिल्लत चैरिटेबल ट्रस्ट की कार्यकारिणी का गठन एवं सम्मान समारोह आयोजित 

Jaipur

Follow us

Share

शब्बीर हुसैन 

कोटा, (रॉयल पत्रिका)। मिल्लत चैरिटेबल की अहम मिटिंग ज़ोहराना मेंशन दादाबाड़ी पर प्रमुख समाजसेवी मोहम्मद मियाँ की सरपरसती में सम्पन्न हुई।  ट्रस्ट के जनरल सेक्रेटरी हयात खान ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि तिलावत ए कुरान से सभा की शुरुआत हुई। नव निर्वाचित अध्यक्ष खलील अहमद कुरैशी ने सभी ट्रस्टी हज़रात का चेयरमेन बनाये जाने पर दिल से शुक्रीया अदा कियाl महासचिव ने भविष्य में किए जाने वाले कार्यों की रूप रेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि पिछले 2 सालों से एम सी टी क्लिनिक एंड डायग्नोस्टिक सेंटर,विज्ञान नगर, कोटा सफलतापूर्वक काम कर रहा है जिसमें रियायती दरों पर इलाज सभी प्रकार की जांचें, दवाइयां, सोनोग्राफी ,अस्थमा केयर सेंटर ,साइक्रेटिक डॉक्टर की सेवाएं ,बच्चों के डॉक्टर की सेवाएं, जनरल फिजिशियन, महिला एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डाक्टर आदि की सुविधाएं नियमित रूप से दी जा रही है । गरीब और कमजोर वर्ग को इसका भरपूर लाभ मिल रहा है।  ट्रस्ट के चेयरमेन खलील अहमद कुरैशी बताया की ट्रस्ट का मूल उद्देश्य कोटा शहर में एक मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का निर्माण करना है जिसके लिए आप सभी का सहयोग अपेक्षित है ओर बहुत जल्द इसको साकार करने का भरोसा दिलाया l ट्रस्ट के क्लिनिक प्रभारी ज़ाकिर आसफी ने हॉस्पिटल की भावी जरूरतों ओर वर्तमान में दी जाने वाली सुविधाओं का विस्तार पूर्वक वर्णन किया l इस अवसर पर ट्रस्ट के सरपरस्त अल्हाज मोहम्मद मियां, सर्वोदय ग्रुप के चेयरमैन हाजी गफ्फार मिर्ज़ा, हाजी हनीफ, अज़ीज़ अंसारी ओर निर्वाचित अध्यक्ष, सेकेट्री ओर खजाँची इमाम हुसैन मंसूरी ने मिलकर 33 लोगों की नई कार्यकारिणी के गठन का ऐलान किया, जिसमें, जॉइंट सेकेट्री जाकिर आसफी, हमीदुल्हक, लईक अहमद ओर वाइस चेयरमेन सलीम अब्बासी, मुख़्तार अंसारी, ओर सह केशियर मिर्ज़ा नफीस बैग ओर लीगल एडवाइजर एडवोकेट साबिर हुसैन, सालाउद्दीन सिद्दीकी, फ़ज़लु रेहमान मेडिकल एडवांजर डॉक्टर एन डी पठान व डॉक्टर रईस को बनाया गया l  ट्रस्ट के चैयरमेन खलील अहमद कुरैशी ओर सरपरस्तों ने नई कारिकारिणी का फूल माला पहनाकर कर स्वागत किया l प्रोग्राम में कोटा बूँदी बारां, झालावाड़, अजमेर जयपुर से लोगों ने शिरकत की l आखिर में सभा के चेयरमेन खलील कुरैशी साहब ने सभी उपस्थित सरपरस्तों/ट्रस्टीज़ का शुक्रिया अदा किया और उम्मीद जाहिर की ट्रस्ट इसी तरह से मिलजुल कर काम करता रहेगा और अपने मकसद कोटा में मल्टीस्पेशलीटी हॉस्पिटल बनाने में कामयाब होगा।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।