Loading...

एडवोकेट परवेज़ पठान बने जिला अध्यक्ष

Jaipur

Follow us

Share

बारां,(रॉयल पत्रिका)। ऑल इंडिया लॉयर्स एसोसिएशन फॉर जस्टिस (AILAJ) के राजस्थान प्रदेश कन्वीनर एडवोकेट अंसार इंदौरी ने परवेज़ पठान को बारां जिले का कन्वीनर नियुक्त किया है। ऑल इंडिया लॉयर्स एसोसिएशन फॉर जस्टिस (AILAJ) के प्रदेश संयोजक एडवोकेट अंसार इंदौरी ने प्रेस बयान ज़ारी कर बताया कि संगठन वकीलों और कानून के छात्रों का एक राष्ट्रीय संगठन है, जिसका उद्देश्य समसामयिक व्यवस्था की आलोचना करना और उसे चुनौती देना है, साथ ही न्याय की स्थापना करने के लिए कानून की सीमाओं को आगे बढ़ाना है। संगठन संवैधानिक और लोकतांत्रिक मूल्यों को बनाए रखने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिबद्ध है। संगठन के उद्देश्यों में देश में मानवाधिकारों, नागरिक स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय पर हो रहे हमलों से उत्पन्न नागरिकों के बुनियादी अधिकारों और स्वतंत्रता की रक्षा करने की तत्काल आवश्यकता शामिल है। जिनमे पीड़ित भारतीय नागरिकों की कानूनी लड़ाई महत्वपूर्ण है।संगठन मानता है की सामाजिक, आर्थिक, नागरिक और राजनीतिक अधिकारों पर समकालीन हमले से उत्पन्न कठिनाइयाँ का संगठित होकर ही मुकाबला किया जा सकता है। उन्होंने बताया की संगठन असमानताओं, भेदभाव और पूर्वाग्रह के खिलाफ़ वकील समुदाय को संघर्ष करने के लिए एकजुट करने का प्रयास कर रहा है। साथ ही संगठन वकीलों और कानून के छात्रों के कल्याण के लिए कार्य करता है। संगठन की कर्नाटक, ओडिशा, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड सहित कई राज्यों में कमेटियां बनी हुई हैं।  एडवोकेट अंसार इंदौरी ने नवनियुक्त बारां जिले के कन्वीनर को शीघ्र तहसील स्तर पर संगठन विस्तार कर कार्यकारणी घोषित करने के निर्देश दिए हैं।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।