Loading...

जामिया अरबिया सिद्दीकिया कुतुबपुर में 12 फरवरी को सालाना जलसा-ए-दस्तारबंदी का आयोजन

Jaipur

Follow us

Share

करौली, (रॉयल पत्रिका)। करौली जिले के हिंडौन सिटी, कुतुबपुर स्थित जामिया अरबिया सिद्दीकिया का सालाना जलसा-ए-दस्तारबंदी 12 फरवरी 2025, बुधवार को बाद नमाज-ए-मगरिब आयोजित किया जाएगा। इस खास मौके पर जामिया खादिमुल इस्लाम हापुड़ के शेख उल हदीस हजरत मौलाना मोहम्मद यामीन और मुक़र्रिर-ए-बेबाक हजरत मौलाना इस्लामुल हक़ सीतापुरी, खलीफा हजरत मौलाना क़मरुज़्ज़मा इलाहाबादी तशरीफ लाएंगे। जलसे में बच्चों के दिलचस्प प्रोग्राम जैसे तक़रीर, नात और मुक़ालमा का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा हिफ्ज़ के कम्पिटिशन के फाइनल राउंड में पोज़िशन हासिल करने वाले बच्चों को इनाम दिए जाएंगे। इस साल हाफ़िज़ बनने वाले 20 बच्चों और अरबी चहारुम से फारिग़ होने वाले तलबा की दस्तारबंदी भी की जाएगी। जलसे में उलमा-ए-किराम के बयानात और दुआ का भी आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में शिरकत करने की अपील करते हुए मुफ्ती खलील अहमद क़ासमी और मदरसा कुतुबपुर हिंडौन सिटी के सभी अराकीन ने सभी को आमंत्रित किया है।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।