मॉर्निंग स्टार सेंट एंसलम स्कूल में विदाई समारोह, असफिया नाज बनीं मिस फेयरवेल
जयपुर,(रॉयल पत्रिका)। सांगानेर स्थित मॉर्निंग स्टार सेंट एंसलम स्कूल में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए उत्साह और भावनाओं से भरा विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर छात्रों और शिक्षकों ने मिलकर यादगार पल बनाए। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ, जिसके बाद विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। नृत्य, संगीत और नाट्य मंचन ने समारोह में उत्साह भर दिया। प्रधानाचार्य फादर लॉरेंस ने विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएँ दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सीनियर विद्यार्थियों के सम्मान में जूनियर छात्रों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया, जिनमें “मिस फेयरवेल” और “मिस्टर फेयरवेल” का खिताब सबसे खास रहा। टैलेंट हंट राउंड में असफिया नाज ने अपनी स्वरचित कविता से सबका दिल जीत लिया और मिस फेयरवेल का खिताब अपने नाम किया, जबकि हर्षित को मिस्टर फेयरवेल चुना गया। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक फादर रेक्टर ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा, हम चाहते हैं कि हमारे विद्यार्थी हर क्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल करें और सफलता की ऊँचाइयों तक पहुँचें।”कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न भेंट किए गए और जलपान की व्यवस्था की गई। यह आयोजन सभी के लिए यादगार बन गया, जहाँ खुशी और भावनाओं का अनोखा संगम देखने को मिला।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
