वक्फ सम्पत्ति बचाओ विंग इकाई धरती पुत्र राजस्थान की बैठक में उठाए गए महत्वपूर्ण कदम
जयपुर,(रॉयल पत्रिका)। वक्फ सम्पत्ति बचाओ विंग इकाई धरती पुत्र राजस्थान के संस्थापक एवं प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर शब्बीर खान और संस्था के संरक्षक एडवोकेट असगर खान द्वारा एक विशेष बैठक का आयोजन किया। इस बैठक में संस्था के पदाधिकारियों ने आगामी योजनाओं और वक्फ सम्पत्ति की सुरक्षा के लिए कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की।
बैठक में निम्नलिखित महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए:
- डेलिगेशन का गठन: संस्था की ओर से जल्द ही एक डेलिगेशन तैयार किया जाएगा, जो वक्फ बोर्ड के चेयरमैन और सीईओ से बातचीत करेगा।
- सामूहिक गोठ का आयोजन: संस्था की जानिब से आगामी दिनों में एक सामूहिक गोठ (समीति बैठक) का आयोजन किया जाएगा, जिसमें वक्फ सम्पत्ति की सुरक्षा और समुदाय के विकास पर चर्चा की जाएगी।
- वक्फ संपत्ति का जायजा: संस्था द्वारा राजस्थान में सभी वक्फ संपत्तियों का जायजा लिया जाएगा। वक्फ बोर्ड को आग्रह किया जाएगा कि वह सभी वक्फ जायदादों पर हो रही परेशानियों को सुलझाए और लोगों को राहत दे।
- कौम की भलाई के लिए काम: बैठक में यह भी बताया गया कि संस्था अपने स्वार्थ को छोड़कर कौम की भलाई के लिए काम करेगी और इस उद्देश्य के लिए कर्मठ लोगों को जोड़ने की कोशिश करेगी।
- 5.खेलों का आयोजन: वक्फ सम्पत्ति बचाओ विंग इकाई धरती पुत्र राजस्थान की जानिब से जल्द ही इंडोर और आउटडोर खेलों का आयोजन किया जाएगा।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
