Loading...

जयपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्टंट करने वाले 11 थार जीप और 3 स्कॉर्पियो जब्त, 7 चालक गिरफ्तार

Jaipur

Follow us

Share

जयपुर, (रॉयल पत्रिका)। जयपुर में स्टंटबाजी और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सोशल मीडिया पर खतरनाक स्टंट के वीडियो अपलोड करने के लिए नियमों की अनदेखी करने वाले 11 थार जीप और 3 स्कॉर्पियो चालकों के खिलाफ करधनी पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए गाड़ियां जब्त की हैं। साथ ही, 07 चालकों को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम अमित कुमार ने बताया कि हाल ही में कुछ नवयुवक काले शीशों वाली थार और स्कॉर्पियो जैसी गाड़ियों से स्टंट कर रहे थे और इन वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड कर रहे थे। इस तरह की गतिविधियों से आमजन को असुरक्षा महसूस होती है और यातायात नियमों का उल्लंघन होता है।  इस पर सख्त कार्रवाई के निर्देश देते हुए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम आलोक सिंघल और सहायक पुलिस आयुक्त झोटवाड़ा सुरेंद्र सिंह राणावत के सुपरवीजन में थानाधिकारी करधनी सवाई सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बीते दो दिनों में विशेष अभियान चलाया। इस अभियान में 11 काली थार जीप और 3 स्कॉर्पियो जब्त की गईं और 7 चालकों को धारा 107/151 सीआरपीसी के तहत गिरफ्तार किया गया।

जयपुर पुलिस की चेतावनी 

जयपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस तरह के स्टंट न केवल गैरकानूनी हैं बल्कि लोगों की सुरक्षा के लिए भी खतरनाक हैं। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह की लापरवाह ड्राइविंग से बचें।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।