राजकीय खेमका उच्च प्राथमिक विद्यालय चूरू का वार्षिक समारोह धूमधाम से संपन्न
चूरू, (रॉयल पत्रिका)। जिला मुख्यालय पर स्थित राजकीय खेमका उच्च प्राथमिक विद्यालय का वार्षिक समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ। विद्यालय प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इस्माइल खान (एडिशनल एस पी झुंझुनू राजस्थान), विशिष्ट अतिथि गोविंद सिंह राठौड़ मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी, ओमदत्तजी सारण रहे एवं विशिष्ट अतिथि विजेंद्र दाधीच सहायक निदेशक सीडीओ,विनय कुमार सोनी, उस्मान अंसारी,प्रताप सिंह नाथावत अशोक सिंह शेखावत, यासीन खान एसएमसी अध्यक्ष विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में विजयलक्ष्मी शर्मा के साथ बालिकाओं ने सभी अतिथियों का तिलकर्चन करके स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय ओम दत्त सारण और इस्माइल खान एडिशनल एसपी ने मां सरस्वती के चित्र के आगे दीप प्रज्वलित करके किया। कार्यक्रम की शुरुआत में प्रधानाध्यापक रूप सिंह निर्बाण ने विद्यालय की पिछली 3 साल की प्रगति का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गोविंद सिंह राठौड़ ने कहा कि प्रधानाध्यापक रूप सिंह निर्बाण में पिछले तीन वर्षों में विद्यालय की काया पलट कर रख दी। नामांकन को भी दुगना कर दिया और एक करोड़ से भी ज्यादा का विकास कार्य करवाया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इस्माइल खान ने सभी बालकों और अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा बालिकाओं को ज्यादा से ज्यादा शिक्षित करो तथा अपने विभाग के पोस्टर रिश्वत लेना और देना दोनों ही अपराध है उस पोस्टर का भी प्रचार प्रसार किया। कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों को प्रधानाध्यापक रूप सिंह, रामकुमार सिंह, वीरेंद्र सिंह, प्रताप बेनीवाल, कमलेश शर्मा, विजय लक्ष्मी शर्मा और मंजू पूनिया ने पुष्प गुच्छ भेंट कर शाल उढाकर सम्मानित किया। विद्यालय के प्रमुख भामाशाह के रूप में आर्थिक सहयोग करने के उपलक्ष में गोविंद सिंह राठौड़ ने तथा जावेद खान, अमीलाल धेतरवाल, एडिशनल एस पी इस्माइल खान, रमजान गुर्जर, लियाकत अली, अहमद अली, इस्लाम खान, नूर मोहम्मद खान, आरिफ खान, दौलत खानी, यासीन खान अध्यक्ष एमसी सभी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में बालक-बालिकाओं को उत्साह वर्धन करने के लिए इस्माइल खान ने 5100, उस्मान अंसारी ने 5100, अमीलाल धेतरवाल ,सुनील शर्मा ने क्रमशः 2100 रुपए की धनराशि दिए जाने की घोषणा की। कार्यक्रम में आईसा एंड पार्टी ने सरस्वती वंदना प्यारो राजस्थान फलक एंड पार्टी ने मिश्री सी मीठी बोली की प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन मुबारक खान एवं मंजू पूनिया ने संयुक्त रूप से किया। विद्यालय प्रधानाध्यापक ने सभी का आभार व्यक्त किया।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
