पीडीयू मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्टर महेश मोहन पुकार से मुलाकात की
मोहम्मद अली पठान
चूरू, (रॉयल पत्रिका)। जिला मुख्यालय पर पीडीयू मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल का पद ग्रहण करने पर डॉ महेश मोहन पुकार को कई सामाजिक संगठनों द्वारा व राजकीय जिला डीबी अस्पताल के स्टाफ, डॉक्टर्स, ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी। ज्ञात रहे डॉ महेश पुकार पहले भी चूरू पीडीयू मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य रह चुके हैं। अब फिर 25 जनवरी को पद ग्रहण किया है। इसी क्रम में जर्नलिस्ट मोहम्मद अली पठान, डॉ अख्तर खान , डॉ पुष्पा खारड़िया ने मुलाकात की और गुलदस्ता भेंट किया। जर्नलिस्ट पठान ने जब प्रिंसिपल डॉ पुकार से पूछा की जिला अस्पताल ए श्रेणी का होने के बावजूद यहां से छोटे से ऑपरेशन के लिए भी डॉक्टर मरीज को जयपुर या बीकानेर रैफर कर देते हैं, तो इसके लिए आप क्या कहेंगे इस पर उन्होंने जवाब दिया कि “मैंने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया है वहां की व्यवस्थाएं देखी और पूरे स्टाफ को सख्त निर्देश दिए हैं कि मरीजों को अनावश्यक रेफर नहीं करें। यहां पर मेडिकल कॉलेज है। हमारे पास सब सुविधाएं हैं अच्छे डॉक्टर भी हैं इसलिए रेफर करने से पहले अनुमति लेनी होगी”।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
