Loading...

केंद्र के आम बजट ने एक बार फिर राजस्थान को निराश किया: हनुमान बेनीवाल

Jaipur

Follow us

Share

नागौर, (रॉयल पत्रिका)। केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा संसद में प्रस्तुत आम बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के अध्यक्ष और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा कि इस बजट ने एक बार फिर राजस्थान को निराश किया है। उन्होंने कहा कि बजट में केवल उन राज्यों को ध्यान में रखा गया है जहां चुनाव हैं, जो एक अच्छी परंपरा नहीं मानी जा सकती। सांसद बेनीवाल ने आगे कहा कि इस बजट में किसानों और युवाओं को कोई राहत नहीं मिली। भारतीय अर्थव्यवस्था में कृषि क्षेत्र का महत्वपूर्ण योगदान है, लेकिन इस बजट में किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए कोई ठोस उपाय नहीं किए गए। उन्होंने आरोप लगाया कि वित्त मंत्री ने केवल आंकड़ों के मायाजाल में उलझाने का प्रयास किया और किसानों की कर्ज माफी और एमएसपी पर खरीद का गारंटी कानून लाने की कोई बात नहीं की, जबकि देश में किसानों के मुद्दे पर आंदोलन चल रहा है। सांसद बेनीवाल ने कहा कि देश का गरीब और मध्यम वर्ग बढ़ती महंगाई से जूझ रहा है, लेकिन महंगाई पर राहत देने के लिए कोई ठोस उपाय नहीं किए गए। उन्होंने यह भी उम्मीद जताई थी कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी की जाएगी, लेकिन इस विषय पर भी बजट में कोई उल्लेख नहीं किया गया। युवाओं के रोजगार पर भी बेनीवाल ने सवाल उठाया और कहा कि इस बजट में सरकारी क्षेत्र में रोजगार देने की कोई बात नहीं की गई, साथ ही स्थाई रोजगार के ठोस उपायों का भी कोई जिक्र नहीं था। राजस्थान को लेकर भी बेनीवाल ने निराशा व्यक्त की और कहा कि केंद्र सरकार ने राज्य को विशेष राज्य का दर्जा देने, विशेष पैकेज देने जैसी घोषणाओं की उम्मीदों पर फिर से पानी फेर दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि वे राष्ट्रपति अभिभाषण और आम बजट पर चर्चा के दौरान राजस्थान के मुद्दों को प्रभावी रूप से उठाएंगे।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।