Loading...

जैन मंदिर की 13 वीं प्रतिष्ठा वर्षगांठ पर हुआ ध्वजारोहण

Jaipur

Follow us

Share

प्रमोद भाया परिवार रहा मुख्य ध्वजा लाभार्थी

बारां, (रॉयल पत्रिका)। श्री जैन श्वेताम्बर मूर्ति पूजक संघ द्वारा श्री चन्द्रप्रभ स्वामी मंदिर की 13वीं प्रतिष्ठा वर्षगांठ के अवसर पर 03 फरवरी को ध्वजारोहण उत्सव धूमधाम से मनाया गया। श्री जैन श्वेताम्बर मूर्ति पूजक संघ समाज अध्यक्ष राजेन्द्र रंगावत एवं कोषाध्यक्ष गौत्तम बोरडिया ने बताया कि मंदिर की 13वीं ध्वजा प्रतिष्ठा वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में मुख्य शिखर ध्वजा चढाने एवं स्वामी वात्सल्य के लाभार्थी प्रमोद जैन भाया पूर्व केबिनेट मंत्री, उर्मिला भाया जिला प्रमुख एवं अध्यक्ष गुणवर्धन शंखेष्वर पार्ष्वनाथ जैन श्वेताम्बर तीर्थ ट्रस्ट, यश जैन भाया अध्यक्ष श्री पार्ष्वनाथ मानव सेवा चेरिटेबल ट्रस्ट एवं समस्त पारख-कोठारी परिवार सहित गौत्तम बोरडिया रहे। गौत्तम मारू, ललित श्रीमाल एवं राहुल मारू ने बताया कि विमलनाथ भगवान की द्वितीय ध्वजा के लाभार्थी पन्नालाल हंसा बोरडिया परिवारजन रहे तथा श्री चन्द्रप्रभू भगवान की तीसरी ध्वजा के लाभार्थी हेमन्त श्रीमाल, ऋषभ श्रीमाल, बुद्विप्रकाष, प्रवीण व सचिन मारू परिवारजन रहे।  चन्द्रप्रभू महिला मण्डल अध्यक्ष उर्मिला जैन एवं सचिव विजया श्रीमाल ने बताया कि मंदिर में सुबह से ही मंदिर पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें प्रातः 8 बजे स्नात्र पूजा, 9 बजे सत्तर भेदी पूजा, दोपहर 12.30 बजे ध्वजारोहण एवं उसके पश्चात समाज बंधुओं के लिए स्वामी वात्सल्य भोज का आयोजन किया गया।

 

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।