Loading...

जेपीसी ने वक्फ विधेयक में नए बदलावों को दी मंजूरी

Jaipur

Follow us

Share

नई दिल्ली। संसदीय समिति ने बुधवार को वक्फ (संशोधन) बिल में नए बदलावों पर अपनी रिपोर्ट को बहुमत से मंजूरी दे दी। इसके पक्ष में 15 और विरोध में 11 वोट पड़े। रिपोर्ट में भाजपा सदस्यों द्वारा सुझाए बदलाव शामिल हैं। विपक्ष ने जेपीसी के इस कदम को वक्फ बोडों को खत्म करने की कोशिश बताते हुए रिपोर्ट पर असहमति नोट जमा कराए। वहीं, भाजपा सदस्यों ने कहा बिल वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन में आधुनिकता, पारदर्शिता और जवाबदेही लाने का प्रयास है। भाजपा सांसद और समिति के अध्यक्ष जगदंबिका पाल ने 38वीं बैठक के बाद कहा कि रिपोर्ट को गुरुवार को स्पीकर के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। शुक्रवार से शुरू हो रहे बजट सत्र में यह दोनों सदनों में पेश होगा। विपक्ष की चिंता वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिमों की नियुक्ति थी, जिसे उन्होंने संविधान के अनुच्छेद 26 का उल्लंघन बताया। इसके अलावा, ‘वक्फ बाय यूजर’ प्रावधान को हटाने के प्रस्ताव का भी विरोध किया। एआईएमआईएम नेता ओवैसी ने कहा कि ये संशोधन वक्फ बोर्ड को खत्म कर देंगे और केंद्र सरकार के हस्तक्षेप को बढ़ाएंगे। द्रमुक सांसद ए राजा ने कहा कि ‘वक्फ बाय यूजर’ का प्रावधान पैगंबर मोहम्मद के समय से है और इसे हटाना मुस्लिम समुदाय के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन होगा। वहीं, पाल ने दावा किया कि समिति द्वारा मंजूर किए गए कई संशोधनों ने विपक्षी सदस्यों की चिंताओं को भी संबोधित किया है। उन्होंने कहा कि बिल के लागू होने के बाद वक्फ बोर्ड अपनी जिम्मेदारियों को पारदर्शी और अधिक प्रभावी ढंग से निभा सकेगा।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।