समाजसेवी शेख बहादुर को गणतंत्र दिवस पर हुए सम्मानित
बारां,(रॉयल पत्रिका)। मौलाना आजाद मानव सेवा संस्थान के अध्यक्ष व शहर में हिन्दू-मुस्लिम एकता के लिए हमेशा प्रयासरत समाजसेवी शेख बहादुर को गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय मुख्य समारोह में जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर द्वारा सम्मानित किया गया। बता दें कि समाजसेवी शेख बहादुर को जिले में हिन्दू-मुस्लिम एकता बनाए रखने के लिए पहले भी 6 दफा मुख्य समारोह में सम्मानित किया जा चुका है। उनके सम्मानित होने पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य डॉ मजीद मलिक कमांडो, अंजुमन सदर माजिद सलीम, रकमा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ अशफाक खान, पूर्व मांगरोल चेयरमैन नाहिदा बेग़म, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष निजामुद्दीन खान, पूर्व सभापति कैलाश शर्मा, पूर्व छबड़ा चेयरमैन कैलाशचंद जैन, पूर्व उपसभापति हाजी अब्दुल गनी, पूर्व वक्फ चेयरमैन साजिद सलीम, डीसीसी उपाध्यक्ष जाकिर मंसूरी, संस्था धर्मादा के अध्यक्ष राधेश्याम गर्ग, हज कमेटी चेयरमैन हाजी लियाकत अली मेव, डॉ हाजी अब्दुल रशीद, मुकेश राठौर भंवरगढ़, पूर्व अंता चेयरमैन मुस्तुफा खान, पूर्व चेयरमैन यशभानु जैन, मांगरोल ईदगाह सदर अशफाक अंसारी, कपड़ा व्यापार संघ के अध्यक्ष धीरज हल्दिया, वरिष्ठ नेता हाजी अब्दुल वहीद, मदनलाल गर्ग, रामगोपाल मालव, पार्षद ललित गुर्जर, पार्षद मोहम्मद शरीफ, प्रहलाद गालव, अब्दुल हक हक्का भाई, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष शाहिद कुंडी, कन्हैयालाल चित्तौड़ा, आरज़ू लईक अंसारी, नीतू गुप्ता, हेमलता सोन, नफीसा अली बोहरा, शैलेन्द्र मेहता, नवीन गर्ग, शैलेंद्र गोयल, इकबाल नेता ने खुशी जाहिर की।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
