आईएफडब्ल्यूजे झालावाड़ जिला इकाई की महत्वपूर्ण बैठक
झालावाड़, (रॉयल पत्रिका)। आईएफडब्ल्यूजे झालावाड़ जिला इकाई के पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक संगठन के प्रदेश अध्यक्ष उपेन्द्र सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में स्थानीय सर्किट हाउस में आयोजित की गई। इस बैठक में जिला इकाई से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर खुलकर विचार विमर्श किया गया। प्रदेश अध्यक्ष राठौड़ ने संगठनात्मक ढांचे की सशक्ता के लिए संगठन की महत्ता को विस्तार पूर्वक समझाते हुए एकजुट रहने की बात कही। जिला अध्यक्ष रियाज खान ने कार्यकारिणी की गतिविधियों का लेखा-जोखा प्रस्तुत करते हुए उपस्थित पत्रकारों को आश्वस्त किया कि वह शीघ्र ही समस्त उपखंड पर इकाइयों का पूर्नगठन कर जिला इकाई को ओर भी अधिक मजबूत बनाने की ओर अग्रसर रहेंगे। बैठक में प्रदेश कोषाध्यक्ष नकुल शर्मा सहित झालावाड़ जिला अध्यक्ष रियाज खान – एनडीटीवी, बल बहादुर सिंह हाड़ा -भास्कर डिजिटल न्यूज, आरिफ मंसूरी- फर्स्ट इंडिया न्यूज़, वरिष्ठ पत्रकार प्रदुम्न शर्मा, देवेन्द्र सेन – दिशाध्वज, रणजीत मेघवाल, महेश कुमार, जावेद इकबाल, आसिफ शेरवानी, तरुण चौरसिया उपस्थित रहे।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
