Loading...

हैरिटेज नगर निगम की टीम ने अवैध डेयरी पर कसा शिकंजा, डेयरी संचालकों से हुई तकरार

Jaipur

Follow us

Share

पुलिस की मौजूदगी में गायों को भेजा गौशाला

जयपुर (रॉयल पत्रिका)। चौगान स्टेडियम के पास संचालित अवैध डेयरी पर हैरिटेज नगर निगम की पशु प्रबंधन शाखा ने कार्रवाई की। टीम के पहुंचने पर डेयरी संचालक और निगम अधिकारियों के बीच तीखी बहस हुई। कार्रवाई के दौरान पशुपालको ने गायों को बाड़े से भगाने की कोशिश की, लेकिन कोतवाली थाना पुलिस को मौजूदगी में 44 गायों को पकड़कर हिंगोनिया गोशाला भेज दिया गया।

कार्रवाई के दौरान विधायक पहुंचे

बालमुकुंदाचार्य भी मौके पर पहुचे, उन्होंने गायों को पकड़वाने में सहयोग किया और आरोप लगाया कि अवैध डेयरी संचालक निगम दस्ते को धमका रहा था। विधायक ने कहा कि गायों को सड़कों पर बांधने से गोविंददेव जी के मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी होती है।निगम आयुक्त अरुण कुमार हसीजा ने बताया कि परकोटे में डेयरियों पर कार्यवाही जारी रहेगी । रामगंज, छोटी चौपड़ और चांदपोल बाजार में भी गायों को पकड़कर गौशाला भेजा गया।

चार बार नोटिस, कार्यवाही नहीं :

सूत्रों के अनुसार, निगम पिछले एक वर्ष में चार बार इस अवैध डेयरी को नोटिस दे चुका था, लेकिन कार्यवाही नहीं हुई। पशु प्रबंधन शाखा पर मिलीभगत के आरोप भी लग रहे हैं, जिसके चलते डेयरी का संचालन लंबे समय से जारी था।

 

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।