Loading...

जयपुर में वक्फ बार एसोसिएशन ने धूमधाम से मनाया 76वां गणतंत्र दिवस

Jaipur

Follow us

Share

जयपुर,(रॉयल पत्रिका)। राजधानी जयपुर में दी बार एसोसिएशन वक्फ ने 76वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया। रामगंज चौपड़ स्थित अग्रवाल कॉम्प्लेक्स में आयोजित इस कार्यक्रम में  कानून के क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों और वक्फ समुदाय के सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई, जिसका नेतृत्व राजस्थान उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता सैयद शाहिद हसन नकवी ने किया। नकवी, जो बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के पूर्व अध्यक्ष और राजस्थान वक्फ बोर्ड के सदस्य भी हैं, ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रगान गाया। इसके बाद, देशभक्ति गीत “तराना-ए-हिंदी” प्रस्तुत किया गया, जिससे वातावरण में जोश और उत्साह भर गया। इस अवसर पर जिला बार एसोसिएशन, जयपुर के अध्यक्ष गजराज सिंह राजावत, महासचिव नरेंद्र सिंह राजावत, दी बार एसोसिएशन, जयपुर के पूर्व महासचिव नरपत सिंह तंवर, दी बार एसोसिएशन वक्फ, जयपुर के अध्यक्ष अब्दुल वाहिद नकवी और महासचिव सिराजुद्दीन बादशाह भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में अल्पसंख्यक विकास संस्था के अध्यक्ष मोहम्मद असलम खान और महासचिव मिर्जा महमूद बेग ने भी शिरकत की। इसके अलावा, वक्फ बार एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष नौशाद कुरैशी और रामगंज कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष गुलाम मुस्तफा, मोहम्मद रेहान, मोहम्मद साजिद खान, तैय्यब आलम, मोहम्मद आबिद, कामिल खान, मोहम्मद वसीम, अकबर अली, मोहम्मद नईम, आसिफ गार्नेट, इकरामउल्ला खान, सैयद मासूम अली, शाहनवाज खान, मोहम्मद कासिम, रियाज अहमद, फरहानुद्दीन खान, शब्बीर अहमद कुरेशी, फैसल हमीद, मोहम्मद नईम, अफसाना बानो, उजमा परवीन, हिना जाफरी एवं असगर अली भी इस अवसर पर उपस्थित थे। इस अवसर पर वक्ताओं ने गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला और देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लिया।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।