Loading...

मक्का में हाजियों की व्यवस्था का लिया जायजा

Jaipur

default-image

Follow us

Share

हज कमेटी पदाधिकारी एवं सदस्य 20 जनवरी को पहुंचेंगे जोधपुर

जोधपुर,(रॉयल पत्रिका)। मुकद्दस हज यात्रा 2025 में सउदी अरब स्थित कॉसल जनरल आफ इंडिया के मार्फत भारतीय हाजियों को दी जाने वाली सुविधाओं का अध्ययन करने एवं साथ ही उमराह का शरफ हासिल कर मारवाड हज वेलफेयर सोसायटी एवं जिला हज कमेटी जोधपुर के पदाधिकारी एवं सदस्य 20 जनवरी को जोधपुर पहुंच रहे है। मारवाड हज वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष अल्हाज सलीम चौहान व हाजी अब्दुल जब्बार राजस्थान राज्य हज कमेटी के वरिष्ठ सदस्य एवं हज हाउस जोधपुर के जनरल सेक्रेट्री ने मक्का मोअज्जमा से जानकारी देते हुए सयुंक्त रूप से बताया कि भारतीय हाजियों के आवास हेतु अजीजीया में अच्छे किस्म के होटल्स का इन्तजाम किया गया है। हरम शरीफ आने जाने के लिए फ्री आफ कास्ट राउण्ड द कलाक एयरकन्डीशन बसों की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि हज यात्रियों के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए भारत सरकार की तरफ से तेरह डिस्पेन्सरिया 40 बेडेड हॉस्पीटल मक्का में 30 बेडेड हॉस्पीटल मदीना मुन्नव्वरा में जहां एक्स रे, सोनोग्राफी, पेथोलोजी लेब अन्य उपकरणों के साथ भारतीय डाक्टर नर्सेस तकनीशीयन, पेरामेडिकल स्टाफ 24 घंटे अपनी सेवाएं देंगे। इसके अतिरिक्त डेपुटेनिस्ट स्टाफ, हज इन्सपेक्टर एवं कोर्डिनेटर भी अपनी सेवाएं देंगे।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।