सचिन पायलट की प्रेरणा से आम जन की सेवा में पूर्व सभापति महनसरिया ने बांटे कंबल
चुरू (रॉयल पत्रिका)। नगर परिषद के पूर्व सभापति गोविंद महनसरिया ने नई सड़क पर एक कार्यक्रम में कांग्रेस के लोकप्रिय नेता सचिन पायलट (पूर्व उपमुख्यमंत्री, राजस्थान सरकार) की प्रेरणा से इस सर्दी के मौसम में जरूरतमंदों को 101 कंबले वितरित करते हुए महनसरिया ने कहा कि पायलट प्रेरणा स्रोत है। पायलट की प्रेरणा से प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र में हर समय जरूरतमंदों एवं गायों की सेवा होती रहती है। महनसरिया ने कहा कि पायलट के आव्हान से कांग्रेस कार्यकर्ता आमजन के बीच में रहकर उनके दुख तकलीफ में बराबर भागीदार बनकर उनकी समस्याओं का निदान करके कांग्रेस व राहुल गांधी के हाथ मजबूत करें। इस अवसर पर पूर्व पार्षद सत्यनारायण बाकोलिया, कायमखानी समाज के जिला अध्यक्ष मुंशी खान, मनोज महनसरिया एडवोकेट, मुकेश महन सरिया, पार्षद प्रत्याशी मोहन टेलर, पूर्व पार्षद डूंगरमल सैनी बाबा, राधे मोहन शर्मा, परमेश्वर रैगर, शिवम सोनी, आबिद मलनास, लक्ष्मण मेहरा आदि उपस्थित थे।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
