झालावाड़ नगर परिषद की लापरवाही एवं निष्क्रियता का खामियाजा भुगत रहा खंडिया पार्क
इंदिरा गाँधी पार्क कि दुर्दशा पर पर्यटन विकास समिति ने अर्धनग्न विरोध प्रदर्शन कि चेतावनी दी
फिरोज खान वारसी
झालावाड़(रॉयल पत्रिका)। शहर के खण्डिया चौराहा पर स्थित इन्दिरा गांधी पार्क की दुर्दशा पर पर्यटन विकास समिति ने चिन्ता व्यक्त की। बतादें इस पार्क का अवलोकन करने के बाद समिति ने संगोष्ठि आयोजित की और जिला प्रशासन से मांग की है कि इस पार्क को सुधारा जावे। पर्यटन विकास समिति के संयोजक ओम पाठक ने कहा कि खण्डिया चौराहा पर स्थित इन्दिरा गांधी पार्क में चार से पांच कॉलोनी के नागरिक व बच्चे आते है। इस पार्क की जालियां टूटी हुई है, जगह-जगह गन्दगी के ढेर हो रहे है। खुला जिम के सामान भी टूटे हुए हैं, शहर स्थित यह पार्क प्राकृतिक सुन्दरता को खोता जा रहा है और तालाब की स्थिति भी बिगड़ रही है। नगर परिषद के पार्षद फारूख अहमद ने कहा कि इन्दिरा गांधी पार्क का प्रशासन शीघ्र विकास करावे तथा इसके मुख्य दरवाजे को भी खुलवाए इस पार्क की सुरक्षा के लिए चौकीदार रखा जाये। समिति के सदस्य सालेगराम दांगी ने कहा कि वह यहां पर नियमित आते है, रात्रि में पर्याप्त प्रकाश नहीं रहता है, घूमने में बुजुर्गो को परेशानी आती है। पार्क की दशा बहुत खराब है, यहां बोटिंग हो तो एक सुन्दर पर्यटक स्थल बन सकता है। कॉमर्शियल होर्डिंग लगने से भी इस पार्क के माध्यम से नगरपरिषद् को आय भी होती है। यहां पर एक चौपाटी होनी चाहिये। इस अवसर पर समिति के ललित शर्मा ने खण्डिया तालाब और पार्क के महत्व के बारे में बताया कहा कि यह एक ऐतिहासिक धरोहर है। इस गोष्ठी में समिति के भगवती प्रकाश, भारत सिंह, मनजीत सिंह कुशवाह, अब्दुल नफीस शेख, कन्हैया कश्यप, राधेश्याम, सूरज करण नागर, सुभाष सेन सहित सदस्यों ने पार्क की दशा को सुधारने के लिए प्रशासन से समय-समय पर ध्यान आकर्षित करने का संकल्प लिया, इसको सुधारने के लिए शीघ्र समिति द्वारा अर्द्धनग्न प्रदर्शन भी किया जावेगा।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
