बच्चों ने ली स्वच्छता की शपथ, पार्षद और प्रधानाचार्य ने दिए महत्वपूर्ण संदेश
जयपुर, (रॉयल पत्रिका)। ‘कौन बनेगा बाल पार्षद’ कार्यक्रम के तहत ब्राइट कैरियर स्कूल, आदर्श नगर में एक जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में बच्चों ने स्वच्छता की शपथ ली और पार्षद अकबर पठान व प्रधानाचार्य सैयद ज़र्रार अहमद ने महत्वपूर्ण संदेश दिए। कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों को स्वच्छता की शपथ दिलाकर हुई। बच्चों ने संकल्प लिया कि वे गीला और सूखा कचरा अलग करेंगे, घर-स्कूल और समाज में स्वच्छता बनाए रखेंगे, और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे। पार्षद अकबर पठान ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा, “आप सब बच्चे जैसे मम्मी-पापा से किसी चीज के लिए कहते हैं, वैसे ही घर जाकर उनसे कूड़ेदान रखने और गीला-सूखा कचरा अलग-अलग डालने को कहें।”
प्रधानाचार्य सैयद ज़र्रार अहमद ने स्वच्छता को एक पवित्र जिम्मेदारी बताया। उन्होंने कहा, “हमें यह सिखाया गया है कि खाना खाते समय दस्तरखावन बिछाकर खाएं, जिस पर यदि खाना गिर भी जाए, तो उसे उठाकर खा लें। आपने जो शपथ ली है, वह ईश्वर और अल्लाह के सामने एक वचन है। आपको इसे निभाना है—न खुद गंदगी करेंगे, न दूसरों को करने देंगे।” इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक करना और उन्हें इसके लिए प्रेरित करना था।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
