इजराईल-हमास के बीच युद्ध विराम लागू
- दुनिया की बातें सुनने एवं हर चीज देखने वाला इजराईल अपने कैदियों को नहीं ढूंढ पाया
- इजराईल के लिए शर्म की बात, इजराईल का घमंड चकनाचूर
जयपुर (रॉयल पत्रिका)। कई बार बढ़-चढ़कर दिखावा करना जान के लिए खतरा बन जाता है। ऐसे ही घटना यहूदियों के देश इजराईल के साथ हुई है। इजराईल एक ऐसा देश है जिसेने दुनिया की सभी सूचनाओं रखने, दुनिया की सभी गतिविधियों को देखने एवं किसी की भी खुफिया तरीके से बात सुनने का दावा किया। यह दिखावा था या सच था लेकिन इजराईल अपने पड़ोस में गज़ा पट्टी में हमास की विकसित फौज को नहीं देख पाया। इजराईल लाखों रॉकेट, मिसाईलो एवं अन्य हथियारों कों नहीं देख पाया और तो और हमास द्वारा बंधक बनाऐ गए अपने सैकड़ो बंधको को भी नहीं ढूंढ पाया और ना ही हमास को ताकत के बल पर नष्ट कर पाया। इजराईल के लिए यह शर्म की बात है। ताकत और हाई टेक सेना का दंभ भरने वाला इजराईल और हमास को पूरी तरह बर्बाद करने का दावा करने वाले इजराइल की पोल दुनिया के सामने खुल गई ज़ब युद्ध बंदी का समझौता हुआ और बंदीयों को छोड़ा गया, उस समय बड़ी संख्या में हमास के लड़ाके गज़ा पट्टी में उपस्थित नजर आए।
इजराईल सभी मुस्लिम देशों, पड़ोसी मुस्लिम देशों और मुसलमानों को समूल नष्ट करने की धमकी देता था। लेकिन ताकत का दंभ भरने वाला इजराइल एक छोटे से हमास और हिज्जबुल्ला के संगठनों को खत्म नहीं कर पाया। ऐसे में वह ताकतवर ईरान और तुर्की को कैसे बर्बाद कर पाएगा। इजराइल को अपनी झूठा बखान करना छोड़ कर धरातल पर आकर सोचना पड़ेगा और कब्जे में यह फलस्तीन की जमीन को आजाद करना पड़ेगा, इजराईल के बिगड़ते आर्थिक एवं सैनिक हालातो से तो यही लगता है। जिस दिन अमेरिका ने इजराईल की सुरक्षा करना छोड़ दिया उसे दिन से ही उसके अस्तित्व को खतरा पैदा हो जाएगा। फिलहाल 19 जनवरी 2025 से इजराईल और हमास के बीच युद्ध बंदी एवं कैदियों को आजाद करने का समझौता हो गया है अब देखना है कि इजराईल और समाज के बीच कब तक युद्ध विराम रहता है।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
