18वें जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में बिखरेगा कला का जलवा
जयपुर। जयपुर लिटरेचर फेस्टिवलका का 18वां संस्करण 30 जनवरी से 3 फरवरी तक जयपुर के होटल क्लार्क्स आमेर में आयोजित होगा। इस वर्ष के उत्सव में कला का जलवा बिखरेगा, जिसमें विभिन्न कलाकारों और विद्वानों के साथ सत्र आयोजित किए जाएंगे। उत्सव के दौरान, कला का अर्थशास्त्र, अजंता की गुफाएँ, डच कला और संस्कृति, भारतीय पौराणिक कथाओं और कला में स्त्री की भूमिका, और भारतीय कला के आध्यात्मिक और दार्शनिक आयामों पर चर्चा होगी। महोत्सव में गोंड कलाकार राम सिंह उर्वेती की कलाकृतियों का प्रदर्शन भी किया जाएगा। इसके अलावा, कलाकार वीर मुंशी द्वारा एक आकर्षक इंस्टालेशन प्रस्तुत किया जाएगा, जो कश्मीर के पारंपरिक पेपर-माचे और कलमकारी रूपांकनों से प्रेरित होगा। जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल के आर्ट-एड्वाइजर और ओजस आर्ट, दिल्ली के डायरेक्टर अनुभव नाथ ने कहा “जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल ने हमेशा कला, साहित्य और विचारों के संगम का जश्न मनाया है। इस वर्ष, हम दृश्य अनुभवों की एक श्रृंखला प्रस्तुत करने के लिए रोमांचित हैं जो कलात्मक नवाचार का जश्न मनाते हुए स्वदेशी कलाकारों को एक मंच प्रदान करते हैं। उत्सव के निर्माता और टीमवर्क आर्ट्स के प्रबंध निदेशक संजॉय के. रॉय ने कहा, “जयपुर लिटरेचर फेस्टिवलहमेशा रचनात्मक अभिव्यक्ति का स्रोत रहा है, जो पूरे भारत की कलाओं और कलाकारों के लिए एक कैनवास पेश करता है।” उत्सव के दौरान, दो किताबों के प्रथम संस्करण का लोकार्पण भी होगा। ये किताबें हैं – देवी एंड हर अवतारा और द थर्ड आई ऑफ इंडियन आर्ट। ओजस आर्ट अवार्ड खंड में डो किताबों पर भी चर्चा होगी। इन किताबों में अभिषेक सिंह की हाइम्स ऑफ मेधिनी और अनॉदर मास्टर: राम सिंह उर्वेती शामिल हैं। कलाकार वीर मुंशी के द्वारा फेस्टिवल के प्रवेश-स्थल पर एक आकर्षक इंस्टालेशन प्रस्तुत किया जाएगा, जो कश्मीर के पारंपरिक पेपर-माचे और कलमकारी रूपांकनों से प्रेरित है, जो लचीलापन, उपचार और पहचान की थीम आधारित होगा। इस बीच, प्रशंसित फोटोग्राफर विक्की रॉयकी एबिलिटी इन डिसबिलिटी शृंखलाकी 20 से अधिक प्रभावशाली तस्वीरों का प्रदर्शन किया जाएगा, जो भारत में विकलांग व्यक्तियों के जीवन की प्रेरणादायक छवियाँ हैं, जोउनकी ताकत और दृढ़ता की कहानी कहती हैं। फेस्टिवल के लिए पंजीकरण और टिकट बुकिंग की जानकारी जयपुर लिटरेचर फेस्टिवलकी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
