युवा कांग्रेस ने शुरु किया पोस्ट कार्ड अभियान
सांचौर(रॉयल पत्रिका)। सांचौर जिले को निरस्त करने के बाद युवा कांग्रेस ने प्रदेश महासचिव गौरव सारण के नेतृत्व में पोस्ट कार्ड अभियान शुरू किया है। प्रदेश महासचिव गौरव सारण ने बताया कि शिव मंदिर होथीगांव के दर्शन कर शिवपूरा से अभियान की शुरूआत की गई। पहले दिन होथीगांव ग्राम पंचायत के शिवपूरा, सिलोसन व कोलियो की गढ़ी में पोस्ट कार्ड अभियान की शुरुआत की गई। इस अभियान में पंचायत के लोगों ने पोस्ट कार्ड में भजनलाल सरकार से सांचौर जिले को तत्काल बहाल करने की मांग की। वहीं अभियान के साथ साथ पंचायत के लोगों की समस्या को भी सुना गया जिसमें लाइट पानी और बिजली की समस्या को सुना और जल्द ही समस्या समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान सागरदान चारण, कुलदीप देसाई, भावेश भोपाजी, समरथाराम देवासी, कानाराम माली, केवलाराम गवारिया, वकीलराम, गणपत, अनवर खान, अखाराम सेन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
