प्रभारी मंत्री खर्रा ने मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव में सौंपे नियुक्ति पत्र
- नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को दिया धन्यवाद
मोहम्मद यासीन
पाली(रॉयल पत्रिका)। प्रभारी मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि स्वामी विवेकानन्द ने भारतीय सभ्यता संस्कृति का विश्व धर्म सम्मेलन में डंका बजाया। उन्होंने कहा कि सरकार ने उनकी जंयती को युवा महोत्सव के रूप में मनाते हुये युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार आमजन के कल्याण व युवाओं को रोजगार प्रदान की दिशा में प्रयास कर रही है। स्वायत्त शासन मंत्री व जिला प्रभारी मंत्री झाबर सिंह आज रविवार को जिला परिषद में आयोजित मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित समूह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने इस अवसर पर केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा किये जा रहे विभिन्न कार्य योजनाओं के बारे में बताया और कहा कि हम सभी वर्गों के कल्याण के लिये प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर समारोह में मारवाड विधायक केसाराम चौधरी, सोजत विधायक शोभा चौहान भी मौजूद रहे। इस अवसर पर मुख्य कार्यक्रम जयपुर से वर्चुअली दिखाया गया, जिसमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर से रोजगार उत्सव को सम्बोधित किया साथ में विभिन योजनाओ व कार्यों का शिलान्यास और उद्वघाटन भी किया। जिला परिषद में आयोजित कार्यक्रम में नोडल अधिकारी कोषाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव में पुलिस विभाग के 112, चिकित्सा विभाग से 124, वित्त विभाग से 65 तथा शिक्षा विभाग से 6 कार्मिक सहित करीब ढाई सौ से अधिक नवनियुक्त कार्मिकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये गये। नियुक्ति पत्र पाकर युवाओं के चेहरे पर मुस्कान आ गयी। इस अवसर पर कार्यक्रम में जिला कलक्टर एलएन मंत्री, जिला पुलिस अधीक्षक चुनाराम जाट, अतिरिक्त जिला कलक्टर भवानी सिंह पवांर, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद मुकेश चौधरी, यूआईटी सचिव डॉ. पूजा सक्सेना, नगर निगम आयुक्त नवीन भारद्वाज, कोषाधिकारी राकेश कुमार, सहायक नोडल कार्यक्रम सीएमएचओ डॉ. विकास मारवाल अन्य सभी जिला स्तरीय अधिकारी सुनील भंडारी, युवा व अन्य मौजूद रहे।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
