Loading...

एआईएमआईएम द्वारा कब्रिस्तान को अतिक्रमण मुक्त करवाने हेतु जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा

Jaipur

Follow us

Share

पाली(रॉयल पत्रिका)। एआईएमआईएम पाली की तरफ से बापू नगर कब्रिस्तान को अतिक्रमण मुक्त करवाने के लिए जिला कलेक्टर पाली को ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर एआईएमआईएम के जिला अध्यक्ष आसिफ खान सिलावट के नेतृत्व में एआईएमआईएम प्रतिनिधियों ने मुस्लिम समाज की ओर से अपनी चिंताओं और मांगों को व्यक्त करते हुए कब्रिस्तान की जमीन को अवैध कब्जों से मुक्त कराने की अपील की। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि बापू नगर कब्रिस्तान की जमीन पर कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से कब्जा किया जा रहा है और वहां अवैध दुकानों का संचालन किया जा रहा है। यह स्थिति न्यायालय के स्थगन आदेश का उल्लंघन है और इससे मुस्लिम समाज में गहरी नाराज़गी है। इस अवसर पर एआईएमआईएम के जिला अध्यक्ष आसिफ खान सिलावट, जिला प्रभारी सद्दाम हुसैन, शहर अध्यक्ष निजाम खान सोढ़ा, विधानसभा उपाध्यक्ष अयूब सुलेमानी, आबिद, शहर संगठन मंत्री हनीफ खत्री द्वारा जिला प्रशासन से अतिक्रमण को हटाने की मांग की गई है। एआईएमआईएम पाली ने प्रशासन से शीघ्र और सख्त कदम उठाने का अनुरोध किया है ताकि कब्रिस्तान को अतिक्रमण मुक्त कराया जा सके और समाज की धार्मिक भावनाओं का सम्मान किया जा सके। AIMIM पाली ने इस मुद्दे पर गंभीरता से कार्रवाई करने की मांग की है और उम्मीद जताई है कि जिला प्रशासन इस मामले में जल्द ही उचित कदम उठाएगा।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।