Loading...

महाराष्ट्र के भिवंडी में चार मंजिला इमारत ढही, 9 लोगों की मौत; कई लोगों के फंसे होने की आशंका

महाराष्ट्र के भिवंडी में चार मंजिला इमारत ढही, 9 लोगों की मौत; कई लोगों के फंसे होने की आशंका

Follow us

Share

Bhiwandi Building Collapse : भिवंडी। महाराष्ट्र के भिवंडी में बड़ा हादसा हो गया। यहां बीती रात एक चार मंजिला इमारत ढह गई। अधिकारियों के अनुसार, हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 4 से 5 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। राहत और बचाव कार्य जारी है। जानकारी के अनुसार, यह हादसा गुरुवार रात करीब 11:30 बजे पावरलूम नगरी के बालाजी नगर स्थित कोहिनूर इमारत में हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबि, 30 जुलाई की देर रात इमारत थोड़ी झुक गई थी। इसे देखते ही वहां काम कर रहे कई मजदूर बाहर भाग निकले। उस समय बिल्डिंग में रिपेयरिंग का काम चल रहा था। इसी वजह से हादसे के वक्त ज्यादातर लोग बाहर थे। एनडीआरएफ के जवानों ने मलबा हटाते समय शव बरामद किया है। इस दौरान टीम ने मलबे में दबे एक महिला को जिंदा बाहर निकाला। उसे तुरंत नजदीक के अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

इमारत को लेकर घोषित किया गया था अलर्ट

नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि बिल्डिंग में 48 कमरे थे, जिसमें हर मंजिल पर 12 कमरे बने हुए थे। निगम ने इस इमारत को पहले ही खतरनाक घोषित कर दिया था। जिस समय यह हादसा हुआ, उस वक्त इमारत में मरम्मत का काम चल रहा था।

इमारत के खंभों की मरम्मत का चल रहा था काम

बिल्डिंग गिरने की घटना को लेकर दीपक यादव बताया कि ‘पास की इमारत के खंभों की मरम्मत का काम चल रहा था। हम रात का खाना खाकर सो चुके थे, तभी हमें उस इमारत के गिरने की जोरदार आवाज सुनाई दी। जब हम बाहर निकले, तो चारों तरफ अफरातफरी मची हुई थी। अपनी जान बचाने के लिए मैं पहली मंजिल से नीचे कूद गया।’

महिला ने बताई आपबीती

बिल्डिंग गिरने के बाद अपने पति की तलाश कर रही एक महिला ने बताया कि यह घटना रात करीब 11:30 बजे हुई। ‘वह यह कहकर नीचे आई थी कि बस कुछ चेक करना है। उनके नीचे आने के करीब 10 मिनट बाद ही बिल्डिंग गिर गई। इमारत गिरने के बाद से ही मेरे पति रंजीत सिंह लापता हैं। उनके फोन पर घंटी तो जा रही है, लेकिन वे जवाब नहीं दे रहे हैं।’

Advertisement

बचाव कार्य में जुटी कई एजेंसियां

अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार देर रात स्थानीय लोगों ने इमारत से तेज दरारों जैसी आवाजें सुनीं। खतरे की आशंका को देखते हुए लोगों ने कई परिवारों को समय रहते बाहर निकाल दिया, लेकिन कुछ लोग अभी बाहर निकल ही रहे थे कि इमारत की ‘बी’ विंग अचानक भरभराकर गिर गई। घटनास्थल पर राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF), ठाणे आपदा मोचन बल (TDRF) और स्थानीय दमकल विभाग की टीमें बचाव कार्य में जुटी हैं। मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।