Loading...

15 अगस्त तक करा लें e-KYC, वरना बंद होगी सब्सिडी! LPG उपभोक्ताओं के लिए अलर्ट

15 अगस्त तक करा लें e-KYC,  वरना बंद होगी सब्सिडी! LPG उपभोक्ताओं के लिए अलर्ट

Follow us

Share

Rajasthan Gas Cylinder E KYC Deadline : जयपुर। राजस्थान में घरेलू गैस उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर है। राज्यभर की गैस एजेंसियों ने एलपीजी उपभोक्ताओं को 15 अगस्त तक अपनी ई-केवाईसी (e-KYC) प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए है। यदि निर्धारित समय सीमा तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं की गई, तो उपभोक्ताओं को गैस सब्सिडी मिलने और घरेलू दर पर सिलेंडर बुक कराने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ई-केवाईसी नहीं कराने पर इस तिथी के बाद सिलेंडर की बुकिंग घरेलू रेट से बंद हो जाएगी। गैस एजेंसियों ने इस संबंध में उपभोक्ताओं को मोबाइल मैसेज भेजना शुरू कर दिया है। साथ ही गैस वितरण करने वाले हॉकर भी घर-घर जाकर लोगों को ई-केवाईसी कराने के लिए जागरूक कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि समय रहते प्रक्रिया पूरी करने से भविष्य में किसी तरह की असुविधा से बचा जा सकेगा।

उज्ज्वला योजना और सामान्य उपभोक्ताओं पर भी लागू

यह नियम केवल प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के लाभार्थियों तक सीमित नहीं है, बल्कि सामान्य घरेलू एलपीजी कनेक्शन रखने वाले उपभोक्ताओं पर भी लागू किया जा रहा है। जिन लोगों को एलपीजी सब्सिडी सीधे बैंक खाते में मिलती है, उनके लिए आधार आधारित ई-केवाईसी कराना जरूरी बताया गया है। हालांकि ई-केवाईसी नहीं कराने वालों को ये सिलेंडर कितने रुपए में मिलेगा, यह अभी क्लियर नहीं हुआ है। सरकार और तेल विपणन कंपनियों का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सब्सिडी का लाभ केवल वास्तविक और पात्र उपभोक्ताओं तक पहुंचे। इससे फर्जी कनेक्शनों और गलत तरीके से सब्सिडी लेने की संभावना भी कम होगी।

गैस एजेंसियां लगातार भेज रही हैं संदेश

राजस्थान के लगभग सभी शहरों में गैस एजेंसियों ने उपभोक्ताओं को एसएमएस भेजना शुरू कर दिया है। इसके अलावा एजेंसी कर्मचारी और हॉकर भी लोगों को समय सीमा के बारे में जानकारी दे रहे हैं। कई जगहों पर उपभोक्ताओं को एजेंसी कार्यालय जाकर या निर्धारित माध्यम से ई-केवाईसी कराने की सलाह दी जा रही है। उदयपुर सहित कई जिलों में गैस एजेंसी संचालकों ने कहा है कि बड़ी संख्या में लोगों ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराई है। ऐसे उपभोक्ताओं से जल्द प्रक्रिया पूरी करने की अपील की जा रही है। गैस एजेंसी संचालकों का कहना है कि जिन घरेलू गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं ने अभी तक प्रक्रिया पूरी नहीं की है, वे जल्द इसे पूरा कर लें। नहीं तो उपभोक्ताओं को घरेलू रेट पर सिलेंडर नहीं मिल पाएगा।

Advertisement

घरेलू दर पर सिलेंडर मिलने में आ सकती है दिक्कत

गैस एजेंसी संचालकों के अनुसार यदि उपभोक्ता समय पर ई-केवाईसी नहीं कराते हैं तो भविष्य में घरेलू दर पर सिलेंडर की बुकिंग प्रभावित हो सकती है। हालांकि यह अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं है कि ऐसे उपभोक्ताओं को सिलेंडर किस कीमत पर मिलेगा या उनके लिए क्या नई व्यवस्था लागू होगी। अधिकारियों का कहना है कि इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जल्द जारी किए जा सकते हैं। इसलिए सभी उपभोक्ताओं को सलाह दी जा रही है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार न करें।

क्यों जरूरी है e-KYC?

ई-केवाईसी का उद्देश्य उपभोक्ता की पहचान का डिजिटल सत्यापन करना है। इसमें आधार कार्ड और अन्य आवश्यक दस्तावेजों के माध्यम से गैस कनेक्शन धारक की जानकारी अपडेट की जाती है। इस प्रक्रिया से गैस कंपनियों के रिकॉर्ड सही रहते हैं और सरकारी योजनाओं का लाभ सही व्यक्ति तक पहुंचता है। साथ ही फर्जी कनेक्शन और डुप्लीकेट लाभार्थियों की पहचान करना भी आसान हो जाता है।

हॉकर भी कर रहे हैं जागरूक

अब गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी करने वाले हॉकर भी लोगों को ई-केवाईसी के बारे में जानकारी दे रहे हैं। सिलेंडर की सप्लाई के दौरान उपभोक्ताओं को बताया जा रहा है कि यदि उन्होंने अभी तक आधार आधारित सत्यापन नहीं कराया है तो जल्द से जल्द इसे पूरा कर लें। इस अभियान का मकसद ज्यादा से ज्यादा लोगों तक जानकारी पहुंचाना है ताकि अंतिम समय में भीड़ और परेशानी की स्थिति न बने।

जल्द आ सकती है नई गाइडलाइन

गैस एजेंसी संचालकों का कहना है कि फिलहाल ई-केवाईसी को अनिवार्य करने के निर्देश मिले हैं, लेकिन जिन लोगों ने समय पर प्रक्रिया पूरी नहीं की होगी, उनके लिए क्या व्यवस्था होगी, इस पर अंतिम गाइडलाइन का इंतजार किया जा रहा है। संभावना है कि तेल विपणन कंपनियां और संबंधित विभाग जल्द ही इस विषय में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी करेंगे।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।