Loading...

कॉकरोच जनता पार्टी का आंदोलन खत्म: सरकार ने तीनों मांगें मानी; आंदोलनकारियों की घर वापसी

कॉकरोच जनता पार्टी का आंदोलन खत्म: सरकार ने तीनों मांगें मानी; आंदोलनकारियों की घर वापसी

Follow us

Share

CJP Protest Jantar Mantar : नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है। धर्मेन्द्र प्रधान ने खुद अपने पोस्ट में लेटर जारी करके अपने इस्तीफे की जानकारी दी। वहीं सरकार के साथ बातचीत के तीसरे दौर के बाद कॉकरोच जनता पार्टी ने शनिवार को आंदोलन को खत्म कर दिया। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, जितेंद्र सिंह के साथ प्रवक्ता सौरभ दास, आशुतोष रांका ने इसका ऐलान किया। सौरभ दास ने कहा कि जंतर-मंतर मौजूद सभी प्रदर्शनकारी अब अपने घर लौट जाएं। सीजेपी प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में सरकार से 3 बार बातचीत हुई। हमारी तीनों मांगें मान ली गई हैं। इनमें धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, सभी केस वापस लिए जाएं और नीट पीड़ितों को एक करोड़ रुपए का मुआवजा दिया जाए शामिल हैं।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

दिल्ली पुलिस ने नई दिल्ली जिले में भारी भीड़ और अत्यधिक यातायात जाम के मद्देनजर नागरिकों को सलाह दी है कि वे इस क्षेत्र की ओर यात्रा करने से बचें। असुविधा से बचने और यात्रा सुगम बनाने के लिए यात्रियों को वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करना चाहिए। लॉ एंड ऑर्डर के स्पेशल पुलिस कमिश्नर देवेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा- ‘हम अभी लोगों के वहां से हटने की प्रक्रिया पर नजर रख रहे हैं। लोग पहले ही वहां से हटने लगे हैं। हम जनता से शांति बनाए रखने और शांतिपूर्ण तरीके से वहां से निकलने की अपील करते हैं। हम सभी से यह भी आग्रह करते हैं कि वे कानून-व्यवस्था से जुड़ी कोई समस्या पैदा न करें। हम उनकी मदद के लिए यहां हैं और सभी से शांति बनाए रखने की अपील करते हैं।’

जंतर-मंतर पर जश्न का माहौल

इधर, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर आते ही जंतर-मंतर पर जश्न का माहौल है। छात्रों ने छात्र एकता जिंदाबाद के नारे लगाए और राष्ट्रगान गाया। इस दौरान नीट पेपर लीक के बाद जान गंवाने स्टूडेंट्स के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया। इसके बाद प्रदर्शनकारी घर वापसी करने लगे है।

Advertisement

केंद्रीय मंत्री नड्डा ने कहा- प्रदर्शनकारी आंदोलन खत्म करें

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा, “मित्रों, आज सौरव के साथ हमारी तीसरी बैठक हुई। आज भी लंबी बातचीत हुई। उन्होंने चार पॉइंट दिए और उनकी मांगों पर चर्चा हुई। सबसे पहली मांग थी कि प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई न हो, जिसे सरकार ने स्वीकार कर लिया है। वहीं, पांच बिंदुओं के प्रस्ताव पर हमारा कहना है कि परीक्षा सुधार के लिए चिंतन करेंगे और फिर इन्हें इसकी जानकारी देंगे।” नड्डा ने कहा, “सरकार ने मांगों को मान लिया है। मेरा निवेदन है कि प्रदर्शनकारी अपना आंदोलन खत्म करें।” इसके बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने आंदोलन खत्म करने का ऐलान किया और कहा, “सरकार ने हमारी मांगें मान ली हैं। इसलिए हम तुरंत प्रदर्शन खत्म करने की अपील करते हैं। आगे की जानकारी बाद में देंगे।”

सौरव दास बोले, सरकार के साथ एक ड्राफ्ट भी साझा किया

सौरव दास ने कहा, हमने सरकार के साथ एक ड्राफ्ट भी साझा किया है। इसे लिखित में मंगलवार तक देने का आश्वासन मिला है। एक करोड़ रुपए मुआवजे की मांग पर भी सहमति बनी है। यह राशि पीड़ित परिवारों को दी जाएगी। हमने सरकार के सामने पांच बिंदुओं का प्रस्ताव रखा है। शिक्षा सुधार पर चर्चा के लिए चार हफ्ते बाद फिर बैठक होगी। सरकार ने भरोसा दिलाया है कि NEET से जुड़े आत्महत्या के मामलों में पीड़ितों के परिवारों को सम्मानजनक मुआवजा दिया जाएगा।

आशुतोष रांका बोले, हमारी तीनों मांगें मान ली हैं

CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा- पिछले कुछ दिनों में सरकार से तीन बार बातचीत हुई। हमारी तीन मांगे थी- धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, प्रदर्शनकारियों पर हुए केस वापस और भविष्य में कोई एक्शन न लिए जाएं। तीसरी डिमांड मृतकों को एक करोड़ मुआवजा देने की थी। आज कुछ देर पहले धर्मेन्द्र प्रधान जी ने इस्तीफा दे दिया। हमारी पहली मांग पूरी हो गई है। दूसरी मांग प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज FIR हटाने की थी, जिसे भी सरकार ने मान लिया है। 15-20 केस दर्ज हुए हैं, उनकी कॉपी सरकार हमारे साथ साझा करेगी। यह कॉपी तीन-चार दिन में मिल जाएगी। भविष्य में CJP की टीम के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी।

दिल्ली मेट्रो ने बंद सभी स्टेशनों को खोला

डीएमआरसी ने सुरक्षा कारणों से बंद किए गए 18 मेट्रो स्टेशनों को दोबारा खेला दिया है। डीएमआरसी ने जानकारी देते हुए कहा कि सभी स्टेशनों पर आवाजाही को खोल दिया गया है। मेट्रो ने प्रदर्शन के बीच जंतर मंतर के आस पास 18 स्टेशनों पर एंट्री एग्जिट को बंद कर दिया था।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।