Loading...

देश में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, असम-गुजरात में बाढ़ के हालात, UP-राजस्थान में बारिश का अलर्ट; अमरनाथ यात्रा फिर शुरू

देश में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, असम-गुजरात में बाढ़ के हालात, UP-राजस्थान में बारिश का अलर्ट; अमरनाथ यात्रा फिर शुरू

Follow us

Share

IMD Weather Update In India : नई दिल्ली/जयपुर। देश के कई हिस्सों में मानसूनी बारिश का कहर लगातार जारी है। बारिश ने कई राज्यों में भारी तबाही मचाई है। गुजरात में लगतार हो रही भारी बारिश से कई जिले बाढ़ की चपेट में हैं। गुजरात में लगातार तीन दिनों की मूसलाधार बारिश के कारण अब तक बाढ़ प्रभावित इलाकों से 40 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है। जबकि 350 से ज्यादा लोगों का रेस्क्यू किया गया। बारिश से जुड़ी घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो चुकी है और कई गांवों का संपर्क बाकी इलाकों से कट गया है। बारिश के चलते अहमदाबाद में प्रशासन ने शनिवार को सभी स्कूल, कॉलेज और आंगनवाड़ी केंद्र बंद किए है।

असम में बाढ़ का संकट गहराया

वहीं असम में बाढ़ का संकट और गहरा गया है। असम में बाढ़ से पिछले 24 घंटे में 14 लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 61 हो गई है। वहीं राज्य में 7 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ यात्रा खराब मौसम के कारण 6 दिनों तक स्थगित रहने के बाद शनिवार को बालटाल मार्ग से फिर से शुरू हो गई। लेकिन भूस्खलन के कारण मचैल माता यात्रा फिलहाल स्थगित है, जबकि वैष्णो देवी यात्रा दोबारा शुरू करने की तैयारी चल रही है।

मध्य प्रदेश के 35 जिलों में बारिश का अलर्ट

इधर, मध्य प्रदेश में मानसूनी बारिश का स्ट्रॉग सिस्टम एक्टिव है, जिसके चलते आज प्रदेश के 35 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर प्रदेश में पिछले 15 दिनों से लगातार बारिश हो रही है। इसे देखते हुए शनिवार को राज्य के 30 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इधर, राजस्थान में भी बारिश का दौर जारी है।

Advertisement

पूरे राजस्थान में बारिश का अलर्ट

राजस्थान में मानूसन का दौर जारी है। मौसम विभाग ने शनिवार को राज्य के विभिन्न हिस्सों के लिए बारिश का ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, शुक्रवार को सिरोही, जोधपुर, बाड़मेर, पाली और जालोर के क्षेत्रों में तेज बारिश हुई। राज्य में 27 जुलाई तक मानसून सक्रिय (एक्टिव) रहने की संभावना है, जबकि 28 जुलाई से एक बार फिर मानसून का दौर थोड़ा कमजोर पड़ सकता है।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।