Loading...

अभिजीत दीपके को हुआ टाइफाइड: पुलिस ने जंतर-मंतर पर बैरिकेडिंग बढ़ाई; अस्पताल में भड़के सोनम वांगचुक

अभिजीत दीपके को हुआ टाइफाइड: पुलिस ने जंतर-मंतर पर बैरिकेडिंग बढ़ाई; अस्पताल में भड़के सोनम वांगचुक

Follow us

Share

CJP Protest In Delhi : नई दिल्ली। नीट पेपर लीक (Neet Paper Leak) को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर (Jantar Mantar) पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन जारी है। सीजेपी और केंद्र सरकार के बीच बातचीत चल रही है। सीजेपी शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) के इस्तीफे को लेकर अपनी मांग पर डटी हुई है। शुक्रवार को केंद्रीय मंत्रियों से बैठक के बाद सीजेपी ने कहा था कि अगर प्रधान का इस्तीफा नहीं होता तो 20 जुलाई जैसा एक्शन लेंगे। वहीं सरकार और सीजेपी के बीच शनिवार दोपहर में तीसरे दौर की वार्ता प्रस्तावित है। वहीं दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार देर रात जंतर-मंतर पर बैरिकेडिंग बढ़ा दी है। इस दौरान कई बैरिकेड्स को वेल्डिंग के जरिए जोड़ दिया गया।

अभिजीत दीपके को हुआ टाइफाइड

इस बीच सीजेपी फाउंडर अभिजीत दीपके को टाइफाइड हो गया है। उन्होंने शनिवार को वीडियो जारी कर यह जानकारी दी। दीपके ने एक्स पोस्ट पर साझा किए गए वीडियो के साथ उन्होंने लिखा कि मुझे टाइफाइड हो गया है, लेकिन धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक हमारी लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने वीडियो में कहा कि मेरी तबीयत खराब थी। जिसकी जांच रिपोर्ट अब आ गई है। जांच रिपोर्ट में मुझे टाइफाइड बताया गया है। जिसका सुबह-शाम इलाज चल रहा है।

CJP बोली, शिक्षा मंत्री का इस्तीफा नहीं हुआ तो कठोर फैसला लेंगे

इस बीच, प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा कि अगर धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते तो सरकार से बातचीत का कोई मतलब नहीं है। पेपर लीक के खिलाफ आंदोलन कर रही सीजेपी और सरकार के बीच शनिवार दोपहर 3:30 बजे तीसरी बैठक हो सकती है। इसमें सरकार धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अपना रुख बताएगी। कल सीजेपी ने दावा किया था कि सरकार ने आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों को 1-1 करोड़ रुपए मुआवजा और प्रदर्शनकारियों पर दर्ज केस वापस लेने पर सहमति दी है।

दिल्ली पुलिस की सभी नियमित छुट्टियां रद्द

दिल्ली में कानून-व्यवस्था की मौजूदा स्थिति को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने अपने सभी कर्मियों की नियमित छुट्टियां तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी हैं। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश सभी जिला पुलिस उपायुक्तों (डीसीपी), विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (एफआरआरओ), इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को भेज दिया गया है। आदेश के अनुसार अगले निर्देश तक आकस्मिक अवकाश, अर्जित अवकाश सहित कोई भी नियमित छुट्टी स्वीकृत नहीं की जाएगी। केवल वास्तविक आपात स्थिति में सक्षम प्राधिकारी द्वारा सत्यापन और अनुमोदन के बाद ही छुट्टी दी जाएगी। साथ ही, पुलिस आयुक्त की पूर्व अनुमति के बिना कोई भी पुलिसकर्मी किसी प्रशिक्षण कार्यक्रम या पाठ्यक्रम में भाग नहीं ले सकेगा।

Advertisement

आज भी बंद रहेंगे 18 मेट्रो स्टेशन

जंतर मंतर पर छात्र प्रदर्शन के चलते आज (शनिवार) भी दिल्ली मेट्रो के 18 स्टेशन बंद रहेंगे। इनमें लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंभा रोड, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ, जनपथ, मंडी हाउस, केन्द्रीय सचिवालय, आईटीओ, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बागशिवाजी स्टेडियम, झंडेवालान, और नई दिल्ली शामिल है।

अस्पताल में भड़के सोनम वांगचुक

सोनम वांगचुक ने 26 दिनों के बाद भूख हड़ताल खत्म कर दी। इसके बाद शुक्रवार देर रात उन्होंने एक वीडियो संदेश जारी किया। इस वीडियो में सोनम को गुस्से में देखा जा सकता है। अस्पताल से बाहर आते समय सोनम वहां मौजूद पुलिस अफसर / सुरक्षाकर्मी पर भड़कते दिखे। उन्होंने कहा कि अगर तनाव के कारण उनकी मौत हो जाए, तो इसके जवाबदेह आप होंगे। जिस समय सोनम अपने गुस्से अस्पताल से बाहर निकल रहे हैं, उनके साथ पत्नी गीतांजलि भी दिखीं।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।