Loading...

‘राजा दशरथ की भी तीन रानियां…’ हम गलत कैसे? तीन बहनों ने एक ही लड़के से रचाई शादी

‘राजा दशरथ की भी तीन रानियां…’ हम गलत कैसे? तीन बहनों ने एक ही लड़के से रचाई शादी

Follow us

Share

Three Sisters Marry One Man In UP : अमरोहा। उत्तरप्रदेश के अमरोहा जिले में एक शादी का अजीबोगरीब (Amroha Viral Wedding) मामला सामने आया है। यहां दो सगी और एक मौसेरी बहन ने एक ही युवक से मंदिर में विवाह कर लिया। तीनों बहनें और युवक सोशल मीडिया पर रील बनाते हैं और उनके लाखों फॉलोअर्स हैं। युवक उन लड़कियों की रील्स में उनके पति का किरदार निभाता था। जिसके बाद परिजनों ने तीनों लड़कियों का युवक से ही शादी करने का फैसला किया। यह घटना अमरोहा जिले के हसनपुर क्षेत्र की है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र के गंगा तटबंध के किनारे धोरिया गांव निवासी सगी बहनों देविका (18) और छवि (19) तथा उनकी मौसेरी बहन अलका (20) ने विकास उर्फ विक्कू (23) नामक युवक से चामुंडा मंदिर में शादी रचा ली। अल्का और संतोष सगी बहने हैं, जबकि देविका उनकी मौसी की बेटी है। देविका बचपन से ही अल्का और संतोष के साथ पली-बढ़ी है। बीते बुधवार को सामने आए वीडियो में युवक को तीनों की मांग में सिंदूर भरते और हवन वेदी के सामने फेरे लेते देखा गया। पहले इस वीडियो को महज एक REEL माना जा रहा था, लेकिन अब तीनों बहनों और उनके पति विकास ने कैमरे पर आकर साफ कर दिया है कि यह शादी बिल्कुल असली है। शादी के बाद चारों साथ में खुश हैं और उन्होंने फॉलोअर्स से ट्रोल न करने की अपील की है।

17 जुलाई को चारों ने एकसाथ की शादी

सूत्रों के अनुसार देविका, छवि और अलका ने अपने परिजन से कहा था कि उन तीनों की शादी ऐसी जगह की जाए कि उनका साथ न छूटे। जब ऐसा कोई रिश्ता नहीं मिलने पर 17 जुलाई 2026 को तीनों बहनों ने हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के ही एक गांव निवासी विकास से चामुंडा मंदिर में गुपचुप तरीके से शादी कर ली। सोशल मीडिया पर शादी का वीडियो वायरल होने पर हिंदूवादी संगठनों ने सनातन परंपरा और मर्यादा का उल्लंघन बताकर विरोध जताया। वहीं कुछ लोगों को लग रहा है कि सोशल मीडिया पर कंटेट और व्यूज के लिए ऐसा किया है। जिस पर तीनों बहनों ने जवाब देते हुए कहा, ‘राजा दशरथ भी तो हिंदू थे। उनकी भी तीन शादियां हुई थीं। फिर हम गलत कैसे हो सकते हैं? हमने किसी धर्म का अपमान नहीं किया है। हम सब वयस्क हैं और अपने इस फैसले से खुश हैं।’ शादी पर कमेंट करने वालों के जवाब देते हुए तीनों बहनों का कहना है- जब हमारी फैमिली ने हमें एक्सेप्ट कर लिया, तो आप लोग भी कर लो।

Advertisement

सोशल मीडिया पर पहले से फेमस हैं तीनों बहनें

रीलबाज बहनों का इंस्टाग्राम पर राजपूत गर्ल के नाम से अकाउंट है। इसमें उन्होंने अब तक 981 पोस्ट किए हैं। उनके 4 लाख 72 हजार फॉलोअर्स हैं। इस अकाउंट पर 16 जुलाई तक फनी वीडियोज पोस्ट किए जाते थे, जिनमें मिलियन में व्यूज आते थे।

शादी के बाद पोस्ट किए वीडियो हुए वायरल

इंस्टाग्राम के वीडियो में कभी तीनों बहनें साथ दिखती थीं, कभी अलग-अलग पोस्ट करती थीं। कैमरामैन विकास भी अक्सर उनके वीडियो में दिखाई देता था। शादी के बाद से ये लोग अब तक 12 वीडियो पोस्ट कर चुके हैं, जिनमें 40 मिलियन व्यूज आ चुके हैं। तीनों बहनों का कहना है कि हमने भी पहले बहुत सोचा। ऐसे घर देखे, जहां 3 लड़के मिल जाएं। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। कहीं दो लड़के मिलते थे, तो कहीं एक लड़का काफी छोटा होता था। सभी रास्ते बंद होने के बाद हमने यह ऑप्शन चुना। अपने कैमरामैन से शादी की।

तीनों बहनें बोलीं- कम हाइट होने से कोई नाबालिग नहीं होता

शादी के बाद लोग देविका (18) को लेकर को ट्रोल कर रहे है। कुछ लोग उन्हें नाबालिग बता रहे है। जिसको लेकर बड़ी बहन अलका ने जवाब दिया है। वीडियो के जरिए अलका ने कहा कि कुछ लोग कह रहे हैं कि हमारी सबसे छोटी बहन देविका नाबालिग है। उन्हें हम बता दें कि वह पिछले साल ही बालिग हो चुकी है। कुछ लोगों की हाइट कम होती है। नेहा कक्कड़ 4 फीट की है, तो क्या तुम लोग उसे भी नाबालिग कहोगे? सरकार से कहकर हमारा ब्लड टेस्ट करवा लो। किसी की शक्ल ही बच्चों जैसी होती है, तो तुम लोग 100 साल तक उसे नाबालिग ही कहते रहोगे?

विकास बोले- इन्हें मेरे प्यार की जरूरत नहीं

तीनों बहनों से शादी करने वाले कैमरामैन विकास कहते हैं- मैं चाहता तो इनमें से किसी एक से भी शादी कर सकता था। लेकिन, इन लोगों की हालत ऐसी नहीं थी। ये साथ रहना चाहती थीं। मैं इन्हें साथ रखने का एक जरिया हूं। इन्हें मेरे प्यार की जरूरत ही नहीं, इनके बीच खुद ही बहुत प्यार है।

पुलिस से बोलीं- अपनी मर्जी से शादी की

बता दें, शादी का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस भी एक्टिव हो गई है। 23 जुलाई को तीनों बहनों और उनके पति को थाने बुलाया गया। वहां 3 घंटे चारों से पूछताछ की गई। पुलिस से तीनों दुल्हनों ने कहा- हमने किसी दबाव में शादी नहीं की है। हम तीनों बालिग हैं। हम मर जाएंगे, लेकिन अलग नहीं होंगे। शादी रजिस्टर कराने के सवाल पर कहा कि कुछ शादियां रजिस्टर कराने के बाद भी नहीं चलती हैं। हम तो ऐसे ही खुश हैं। अगर कोई हमसे सबूत मांगता है, तो फिर देखेंगे। पुलिस ने पूछताछ करने के बाद चारों को घर जाने दिया।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।