Loading...

अयोध्या में कार से मिला करोड़ों का खजाना, 3.5 क्विंटल चांदी और सोने के जेवरात जब्त

अयोध्या में कार से मिला करोड़ों का खजाना, 3.5 क्विंटल चांदी और सोने के जेवरात जब्त

Follow us

Share

अयोध्या। उत्तरप्रदेश (UttarPradesh) के अयोध्या (Ayodhya) में जीएसटी विभाग (GST Department) ने बड़ी कार्रवाई की। अयोध्या के रौनाही टोल प्लाजा पर एक स्पोर्ट्स कार में करोड़ों का खजाना मिला है। कार से करीब साढ़े तीन क्विंटल चांदी, चांदी के आभूषण और कुछ सोने के जेवर बरामद हुए हैं। कार में मौजूद लोग बरामद सामान से संबंधित कोई वैध कागजात नहीं दिखा पाए। जानकारी के अनुसार, जीएसटी विभाग को गुरुवार दोपहर में इनपुट मिला था कि अयोध्या-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग के रास्ते बड़ी मात्रा में बिना वैध दस्तावेज के चांदी का परिवहन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर जीएसटी अधिकारियों ने पुलिस के सहयोग से रोनाही टोल प्लाजा पर वाहनों की सघन जांच शुरू की। इसी दौरान एक स्पोर्ट्स कार आती हुई दिखाई दी। पुलिस ने कार को रोका और जांच की तो कार से करीब साढ़े तीन क्विंटल चांदी, चांदी के जेवर और कुछ सोने के आभूषण मिले।

वैध कागजात नहीं दिखा पाए

अपर आयुक्त (ग्रेड-1) बृजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि वाहन में मौजूद व्यक्ति बरामद सोना-चांदी के संबंध में कोई वैध बिल या अन्य दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। फिलहाल पूरे माल को जब्त कर लिया गया है और संबंधित व्यक्ति को नोटिस जारी कर दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है।

जब्त किए गए सोना-चांदी को जमा कराने की तैयारी

उन्होंने बताया कि यदि निर्धारित समय में वैध अभिलेख प्रस्तुत नहीं किए जाते हैं तो नियमानुसार जुर्माना लगाने के साथ आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जब्त किए गए सोना-चांदी को सुरक्षा की दृष्टि से कोषागार में जमा कराने की तैयारी की जा रही है।

Advertisement

जीएसटी विभाग कर रहा जांच

बता दें कि इस समय पूरे देश में अयोध्या चर्चा का केंद्र बना हुआ है। राम मंदिर चंदा चोरी के मामला अभी शांत नहीं हुआ और दूसरी ओर इतनी बड़ी मात्रा में चांदी और सोने के आभूषण मिलने से तरह-तरह की चर्चाएं होने लगी हैं। जीएसटी विभाग जांच कर रहा है।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।