Loading...

14 जुलाई को होनी थी शादी, लेकिन हुई जेल… 13 साल की मासूम से दुष्कर्म मामले में दूल्हा गिरफ्तार

14 जुलाई को होनी थी शादी, लेकिन हुई जेल… 13 साल की मासूम से दुष्कर्म मामले में दूल्हा गिरफ्तार

Follow us

Share

Sriganganagar Minor Girl Gangrape Case : श्रीगंगानगर। राजस्थान के श्रीगंगानगर में जिला मुख्यालय पर एक 13 साल की मासूम बच्ची के साथ पांच दिनों तक हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले ने पूरे प्रदेश को झंझोर कर रख दिया है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए एक एनआरआई (NRI) युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी करीब डेढ महीने पहले ही न्यूजीलैंड से अपनी शादी के लिए भारत आया था। बताया जा रहा है कि आरोपी की 6 दिन बाद उसकी शादी होनी थी। गिरफ्तारी के बाद शादी की तैयारियों में जुटा परिवार सदमे में है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और अन्य आरोपियों की तलाश भी की जा रही है।

शादी की तैयारियों के बीच हुई गिरफ्तारी

पुलिस के अनुसार, 25 वर्षीय आरोपी युवक न्यूजीलैंड में रहता था और वहां स्थायी निवास (PR) भी प्राप्त कर चुका था। वह करीब डेढ़ महीने पहले अपनी शादी के सिलसिले में श्रीगंगानगर आया था। परिवार ने उसकी शादी 14 जुलाई को तय की थी और घर में तैयारियां चल रही थीं। इसी बीच पुलिस ने 8 जुलाई की देर शाम आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। अचानक हुई इस कार्रवाई से परिवार और रिश्तेदारों में हड़कंप मच गया।

तीन होटलों में दुष्कर्म का आरोप

पुलिस के अनुसार, आरोपी पर 18 से 22 जून के बीच 13 वर्षीय किशोरी के साथ तीन अलग-अलग होटलों में कथित रूप से यौन शोषण करने का आरोप है। जांच में होटल जॉय इन, होटल ड्रीम इन और होटल स्फेयर इन से जुड़े तथ्यों की पड़ताल की जा रही है। महिला अपराध अनुसंधान सेल की टीम ने होटल जॉय इन के सीसीटीवी फुटेज, होटल प्रबंधन और संबंधित व्यक्तियों से मिली जानकारी के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया।

Advertisement

अब तक 20 आरोपी गिरफ्तार

जांच अधिकारी आरपीएस कैलाशदान देथा ने बताया कि इस मामले में अब तक 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। सभी आरोपियों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए शिनाख्त परेड कराई जाएगी। इसके लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त करने का अनुरोध संबंधित अधिकारी को भेजा गया है। उन्होंने बताया कि मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, 23 जून को पुलिस ने शहर के एक होटल में छापेमारी की थी। इस दौरान 13 साल की नाबालिग लड़की बंधक अवस्था में बरामद हुई। शुरुआती जांच में सामने आया कि होटल संचालक और मैनेजर उसे होटल में रखकर अन्य लोगों को बुलाते थे और सामूहिक दुष्कर्म करवाते थे।

पुलिस ने जब पीड़िता ने पूछा तो उसने आपबीती सुनाई। पीड़िता ने बताया कि वह 18 जून को श्रीविजयनगर में अपने किसी दोस्त से मिलने गई थी। वहां से लौटते समय उसे देर हो गई और जब वह रात्रि को वापस श्रीगंगानगर पहुंची, तो काफी रात हो चुकी थी। यहीं से उसकी पूरी जिदंगी पलट गई। रात के उस सन्नाटे में जब बच्ची को अपने घर की तरफ जा रही थी। तभी वह एक रिक्शा चालक के संपर्क में आई। इसके बाद रिक्शा ड्राइवर उसे होटल संचालकों के पास बेच गया था।

मासूम को तीन होटल में किया गया शिफ्ट

इसके बाद बच्ची को तीन अलग-अलग होटलों में शिफ्ट किया गया और पांच दिनों तक बारी-बारी से कई लोगों ने उसके साथ दरिंदगी की। 22 जून को जब बच्ची की मां ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई, तब जाकर इस खौफनाक जाल का पर्दाफाश हुआ और पुलिस ने उसी दिन बच्ची को बरामद किया।

3 होटलों पर चला बुलडोजर

पुलिस और प्रशासन ने इस मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए तीन होटलों को तोड़ दिया। बुधवार सुबह करीब 3:30 बजे पुलिस और प्रशासन की भारी मौजूदगी में जेसीबी व हाइड्रोलिक मशीनें मौके पर पहुंचीं और होटल खुंगर, जॉय इन तथा होटल सफायर को ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया था।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।