Loading...

NEET-UG 2027 से होगा बड़ा बदलाव, अब पूरी तरह CBT मोड में होगी परीक्षा, NTA बना रही नया प्लान

NEET-UG 2027 से होगा बड़ा बदलाव, अब पूरी तरह CBT मोड में होगी परीक्षा, NTA बना रही नया प्लान

Follow us

Share

NEET UG 2027 News : नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG 2027 से बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) अब इस परीक्षा को पूरी तरह कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित करने की तैयारी कर रही है। इसके साथ ही परीक्षा एक ही दिन में कराने के बजाय कम से कम छह दिनों में अलग-अलग शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। इस नई व्यवस्था के लिए देशभर में 1,000 से अधिक परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे।

अब तक NEET-UG परीक्षा पेन और पेपर मोड में आयोजित होती रही है, जिसमें एक ही दिन लाखों छात्र शामिल होते हैं। हर साल करीब 25 लाख अभ्यर्थी इस परीक्षा में बैठते हैं। इतने बड़े स्तर पर परीक्षा आयोजित करने में कई तरह की चुनौतियां सामने आती हैं। इसलिए NTA परीक्षा प्रणाली को अधिक सुरक्षित, पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने की दिशा में काम कर रही है। सूत्रों के हवाले से बताया है कि परीक्षा की नई योजना अभी तैयार की जा रही है। इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा JEE की तरह NEET भी अलग-अलग दिनों में आयोजित होगी।

पेपर लीक विवाद के बाद तेज हुई सुधार प्रक्रिया

बता दें कि NEET में यह बदलाव 2024 में पेपर लीक और अन्य गड़बड़ियों के विवाद के बाद सामने आया है। इसके बाद केंद्र सरकार ने घोषणा की थी कि NEET-UG अब पेन-पेपर की बजाय CBT मोड में कराई जाएगी। शिक्षा और स्वास्थ्य मंत्रालय के बीच कई वर्षों से इस बदलाव पर चर्चा चल रही थी, लेकिन परीक्षा सुधारों की प्रक्रिया पेपर लीक विवाद के बाद तेज हुई। इसी परीक्षा के नतीजों के आधार पर डेंटिस्ट्री, आयुर्वेद, यूनानी और सिद्ध चिकित्सा के स्नातक पाठ्यक्रमों में भी दाखिला दिया जाता है।

Advertisement

सुधारों के लिए बनी थी समिति

जून 2024 में शिक्षा मंत्रालय ने परीक्षा सुधारों के लिए पूर्व ISRO अध्यक्ष के. राधाकृष्णन की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समिति बनाई थी। समिति को परीक्षा प्रणाली में सुधार के लिए सुझाव देने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।