Loading...

मेहमानों को गिफ्ट में कार, डिजाइनर बैग और लग्जरी घड़ियों की बारिश… टेलर-ट्रैविस की वेडिंग की हर तरफ चर्चा

मेहमानों को गिफ्ट में कार, डिजाइनर बैग और लग्जरी घड़ियों की बारिश… टेलर-ट्रैविस की वेडिंग की हर तरफ चर्चा

Follow us

Share

Wedding Gifts: न्यूयॉर्क। दुनियाभर में अपनी गायकी के लिए मशहूर पॉप स्टार टेलर स्विफ्ट और अमेरिकी फुटबॉलर ट्रैविस केल्स की शादी इन दिनों लगातार चर्चा में बनी हुई है। हालांकि शादी को संपन्न हुए तीन दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब लोगों के बीच सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की हो रही है कि शादी में शामिल मेहमानों को कितने महंगे और खास गिफ्ट दिए गए। बताया जा रहा है कि इस भव्य समारोह में लग्जरी कार, महंगी घड़ियां, डिजाइनर हैंडबैग और कई कीमती उपहार मेहमानों के लिए रखे गए थे।

न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन में हुई शादी कई जानी मानी हस्तियां शामिल हुईं, जहां मेहमानों के लिए शानदार गिफ्ट के इंतजाम किए गए थे। इनमें 1970 शेवरले शेवल कार, महंगी घड़ियां डिजाइनर बैग शामिल हैं। एक अनुमान के मुताबिक टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्स की शादी में करीब 50 मिलियन डॉलर (करीब 475 करोड़ रुपए) खर्च किए गए। करीब 2 बिलियन डॉलर नेट वर्थ वाले टेलर और केल्से की जोड़ी ने शादी से पहले करीब 26 मिलियन डॉलर तो सिर्फ दान में दे दिए और फिर शादी में आए मेहमानों को लॉटरी के जरिए महंगे गिफ्ट भी दिए।

शादी में आमंत्रित किए गए थे करीब 1000 मशहूर हस्तियां

डेली मेल ऑनलाइन के अनुसार मैडिसन स्क्वायर गार्डन में संपन्न हुए टेलर स्विफ्ट की शादी में मशहूर फिल्म निर्देशक स्टीवन स्पीलबर्ग और रैपर जे-जी और सुपर मॉडल और दोस्त जीजी हदीद, सेलेना गोमेज, एड शीरन,डकोटा जॉनसन,जॉर्ज और क्लेयर किटल खान समेत 100 मेहमान शामिल हुए थे। शादी के लिए आसपास की कई सड़कों को 3 दिन के लिए बंद किया गया था, जिसका एक दिन का खर्च करीब 66,000 डॉलर आता है।

लॉटरी से शादी में आए मेहमानों को खिलाया गया खेल

3 जुलाई को संपन्न हुई शादी के दौरान वहां आए मेहमानों को लॉटरी के जरिए विभिन्न खेलों में शामिल किया गया और इनाम में जीतने के लिए कई महंगी चींजें रखी गईं थी। इनमें कार्टियर घड़ी, डिजाइनर हैंडबैग और विशेष रूप से “जस्ट एंड टी एमआरडी” लाइसेंस प्लेट वाली 1970 शेवरले शेवेल कार प्रमुख थे। हालांकि अभी यह पता नहीं चल सका है कि शादी में आए करीब 1000 मेहमानों में से महंगा गिफ्ट किसके हाथ लगा है।

Advertisement

खेल में हिस्सा लेने के लिए मेहमानों को आमंत्रित किया

डेली मेल ऑनलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक शादीशुदा जोड़ों ने शादी में आए मेहमानों के लिए कई अनमोल उपहार तैयार किए थे, जिसको जीतने के लिए रिसेप्शन पर लॉटरी टिकट उपलब्ध कराए गए थे, जिसमें हिस्सा लेने के लिए मेहमानों को आमंत्रित किया गया। बता दें, गिफ्ट में शामिल 1970 की शेवरले शेवेल कार में ही ट्रैविस केल्से ने सितंबर 2023 में कैनसस सिटी चीफ्स के मैच के बाद टेलर स्विफ्ट को एरोहेड स्टेडियम से लेकर आए थे।

शादी से पहले 26 मिलियन डॉलर का दान दिया

अनुमान है कि टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्से की शादी में 50 मिलियन डॉलर खर्च किया। हालांकि इस जोड़े की कुल 2 बिलियन डॉलर से अधिक की संपत्ति के मुकाबले यह खर्च मामूली कहा जा रहा है। शादी से पहले उन्होंने दान संस्थाओं को 26 मिलियन डॉलर का दान भी दिया था। दान की यह धनराशि को 20 धर्मार्थ संस्थाओं में वितरित किया गया। टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्से की शादी अभिनेता एडम सैंडलर ने संपन्न कराई।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।