Loading...

एमपी-झारखंड में आंधी-बिजली से 16 की मौत, 6 राज्यों में प्री-मानसून बारिश जारी, जानें राजस्थान के मौसम का हाल

एमपी-झारखंड में आंधी-बिजली से 16 की मौत, 6 राज्यों में प्री-मानसून बारिश जारी, जानें राजस्थान के मौसम का हाल

Follow us

Share

नई दिल्ली/जयपुर। देश में मानसून एक बार फिर सुस्त पड़ गया है। मध्य प्रदेश के दक्षिण-पूर्वी हिस्से के 15 जिलों में एंट्री करने के बाद मानसून ठहर गया है। पिछले 3 दिन से मानसून आगे नहीं बढ़ा है। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून आगे बढ़ा तो पहले यह भोपाल-उज्जैन संभाग में पहुंचेगा। आखिरी में ग्वालियर-चंबल में दस्तक देगा।

6 राज्यों में प्री-मानसून बारिश जारी

वहीं दूसरी ओर देश के 6 राज्यों में प्री-मानसून बारिश जारी है। राजस्थान, पंजाब, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और हरियाणा के कई इलाकों शुक्रवार को तेज बारिश हुई। वहीं झारखंड में भी बिजली गिरने से 10 और छत्तीसगढ़ में दो लोगों की मौत हो गई। इधर, मध्य प्रदेश के बालाघाट में शुक्रवार को बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ लोग झुलस गए। देवास में आंधी-बारिश से मकान की बालकनी का हिस्सा गिर गया, हादसे में 2 महिलाओं की मौत हो गई। वहीं उत्तराखंड के चमोली में देर रात हुई मूसलाधार बारिश के बाद बादल फटने जैसी घटना हुई, जिससे स्कूल, 8 बड़ी गाड़ियां, एंबुलेंस और मकानों में मलबा घुस गया है।

एमपी में तेज आंधी के साथ हुई बारिश

मध्यप्रदेश में शुक्रवार को तेज आंधी और बारिश का दौर रहा। सबसे ज्यादा बारिश सिवनी में हुई। वहीं, बालाघाट के बैहर तहसील के बिरवा ग्राम पंचायत में बिजली गिरने से 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 लोग झुलस गए। इसके अलावा देवास के खटांबा गांव में आंधी-बारिश से गैलरी गिर गई। हादसे में 2 महिलाओं की मौत हो गई, जबकि एक बच्ची समेत 3 लोग घायल हो गए। वहीं, दतिया, इंदौर, राजगढ़, शिवपुरी, मंडला, रीवा, सागर, बालाघाट, खंडवा, शाजापुर, आगर-मालवा, मंदसौर समेत कई जिलों में आंधी-बारिश का दौर जारी रहा।

राजस्थान में 16 जिलों में हुई बारिश

राजस्थान में प्री-मानसून बारिश जारी है। शुक्रवार को श्रीगंगानगर, उदयपुर, अजमेर, कोटा समेत 16 जिलों में बारिश हुई। सबसे ज्यादा नागौर के देह इलाके में 60 एमएम पानी बरसा। चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़ और भीलवाड़ा में एक इंच से ज्यादा बरसात दर्ज की गई। मौसम विभाग ने राज्य में अगले तीन दिनों तक उत्तर-पूर्वी और दक्षिण के कुछ हिस्सों में इसी तरह प्री-मानसून गतिविधियां जारी रहने की संभावना जताई है।

Advertisement

15 दिनों से यूपी बॉर्डर पर अटका मानूसन

उत्तप्रदेश में मानसून को लेकर मौसम विभाग ने नया अपडेट जारी किया है। मानसून पिछले 16-17 दिनों से यूपी बॉर्डर पर महराजगंज के पास अटका है। आमतौर पर 20 जून तक आ जाता है, लेकिन इस बार इसके 29 जून तक प्रदेश में एंट्री लेने के आसार है। यानी फिलहाल यह करीब 8 दिन की देरी से आगे बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून ने देश के 22 राज्यों को कवर कर लिया है। 5 जुलाई तक बाकी राज्यों को कवर कर सकता है। यूपी में मानसून 8 दिन लेट है। यह आमतौर पर 20 जून तक आ जाता है लेकिन इस बार 15 दिनों से बिहार बॉर्डर पर रुका है। यह अगले 2 दिन में बिहार बॉर्डर से प्रदेश में एंट्री कर सकता है।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।