Loading...

देश के 6 राज्यों में प्री-मानसून बारिश जारी… 22 राज्यों में पहुंचा मानसून, जानें राजस्थान के मौसम का हाल

देश के 6 राज्यों में प्री-मानसून बारिश जारी… 22 राज्यों में पहुंचा मानसून, जानें राजस्थान के मौसम का हाल

Follow us

Share

Monsoon Rainfall Update In India : नई दिल्ली/जयपुर। मध्य प्रदेश और गुजरात में बुधवार को मानसून ने 9 दिन की देरी से एंट्री की। मौसम विभाग ने इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी है। इससे पहले मानसून मंगलवार को मुंबई पहुंचा था। मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून अगले 4 दिन में पूरे राज्य को कवर कर सकता है। इसी के साथ मानसून ने अब देश के 22 राज्यों को कवर कर दिया है। 5 जुलाई तक बाकी राज्यों को कवर कर सकता है। वहीं देश में राजस्थान सहित 6 राज्यों में प्री-मानसून बारिश जारी है। इनमें उत्तर प्रदेश, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली शामिल है।

एमपी के 15 जिलों में मानसून की एंट्री

मध्य प्रदेश के दक्षिण-पूर्वी हिस्से के 15 जिलों में मानसून की एंट्री हो गई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले दो से चार दिन के अंदर मानसून पूरे प्रदेश में छा जाएगा। मौसम विभाग ने गुरुवार को प्रदेश के 46 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है।

यूपी में 2 दिन बाद होगी मानसून देगा दस्तक

उत्तरप्रदेश में प्री-मानसून का दौर जारी है। यूपी के कई जिलों वाराणसी, आजमगढ़, ललितपुर, आगरा और जालौन में तेज बारिश हुई। वहीं यूपी में मानसून को लेकर राहतभरी खबर है। यह 2-3 दिनों में यानी 28 जून तक बिहार बॉर्डर से गोरखपुर-महराजगंज के रास्ते प्रदेश में एंट्री कर सकता है। 29 जून तक लखनऊ पहुंच सकता है। 1-2 जुलाई तक पूरे यूपी में छा सकता है। आमतौर पर मानसून 20 जून तक आ जाता है। यानी इस बार 8 दिन लेट है। मानसून 15 दिनों से महराजगंज के पास रुका है।

राजस्थान में बारिश से बाइक-कारें फंसी

राजस्थान में प्री-मानसून बारिश के चलते बुधवार को प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई। भरतपुर, जयपुर, नागौर, सीकर और श्रीगंगानगर के कुछ इलाकों में 1 इंच या उससे ज्यादा बरसात हुई। वहीं सीकर और चूरू के कई इलाकों में तेज बारिश से सड़कों पर पानी भर गया, जिससे बाइक-कारें फंस गईं। मौसम विभाग ने प्रदेश के 25 जिलों आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Advertisement

दिल्ली-मुंबई सहित इन राज्यों का हाल

वहीं दिल्ली में बुधवार को तेज आंधी के साथ झमाझम हुई, जबकि हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में बादल फटने से काचरंग नाला में बाढ़ आ गई। मुंबई में अंधेरी सब-वे में पानी भरने के बाद इसे अस्थाई तौर पर बंद किया गया था। विक्रोली वेस्ट में रिहायशी इमारत के पास बनी दीवार गिर गई। कई इलाकों में पेड़ उखड़े, जिसकी चपेट में आने से वाहनों को नुकसान पहुंचा। अरुणाचल प्रदेश में एक हफ्ते से हो रही भारी बारिश के बीच बुधवार को कीयी पन्योर जिले की नीपको प्रोजेक्ट कॉलोनी में बाढ़ आ गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, 4 लोग लापता हैं और 18 से अधिक घर क्षतिग्रस्त हुए हैं।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।