Loading...

वैभव सूर्यवंशी की श्रीलंकाई खिलाड़ियों के साथ धक्का-मुक्की, अकेले पूरी टीम से भिड़ गया 15 साल का लड़का, देखें वीडियो

Top News Trending Now खेल देश

वैभव सूर्यवंशी की श्रीलंकाई खिलाड़ियों के साथ धक्का-मुक्की, अकेले पूरी टीम से भिड़ गया 15 साल का लड़का, देखें वीडियो

Follow us

Share

दांबुला। श्रीलंका ए ने सोमवार को त्रिकोणीय सीरीज में इंडिया ए को सुपर ओवर में हरा दिया। मैच टाई होने के बाद श्रीलंका ए ने सुपर ओवर में 16 रन बनाए, लेकिन जवाब में इंडिया ए सिर्फ नौ रन ही बना पाई। इंडिया के मैच हारते ही जोश में आकर श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने वैभव को कुछ कहा, जिसके बाद वो अपना आपा खो बैठे और उनकी श्रीलंकाई खिलाड़ी से बहस हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच धक्का-मुक्की हुई। इसके बाद बीच बचाव कर मामले को शांत कराया गया।

सूर्यांश शेडगे ने वैभव को पीछे खींचा, देखें वीडियो

इससे पहले विवाद और बढ़ता वैभव के साथी बल्लेबाज सूर्यांश शेडगे उन्हें दूर ले गए। हालांकि वैभव का गुस्सा तब भी शांत नहीं हुआ और वह मैदान से बाहर जाते हुए भी इशारे करते नजर आए। मैच में वैभव पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 21 रन ही बना पाए थे और सुपर ओवर में भी वह कुछ खास नहीं कर पाए। पहली गेंद पर डबल, दूसरी गेंद पर चौका और तीसरी गेंद पर एक भी रन नहीं बना पाए।

सुपर ओवर में इंडिया-ए हारी

इंडिया-ए और श्रीलंका-ए के बीच सोमवार को खेले गए रोमांचक मुकाबले का फैसला सुपर ओवर में हुआ, जहां मेजबान श्रीलंका-ए ने भारत-ए को छह रन से हराकर अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया। निर्धारित 50 ओवर में दोनों टीमों ने 265-265 रन बनाए, जिसके बाद मैच सुपर ओवर तक पहुंचा। टाई होने के बाद मुकाबले का फैसला सुपर ओवर से हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका-ए ने सुपर ओवर में 16 रन बनाए और इंडिया-ए के सामने 17 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में इंडिया-ए की टीम दबाव में बिखर गई और सिर्फ 10 रन ही बना सकी। इस तरह श्रीलंका-ए ने सुपर ओवर में छह रन से जीत दर्ज कर ली। इस जीत के साथ श्रीलंका-ए ने तीन अंक हासिल किए और अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर पहुंच गई। वहीं, इंडिया-ए को टूर्नामेंट में दूसरी हार का सामना करना पड़ा।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।