Loading...

Rajasthan PTI Bharti 2026 : युवाओं के लिए अच्छी खबर, PTI के बंपर पदों पर होगी भर्ती, जानें- क्या है योग्यता

Rajasthan PTI Bharti 2026 : युवाओं के लिए अच्छी खबर, PTI के बंपर पदों पर होगी भर्ती, जानें- क्या है योग्यता

Follow us

Share

Rajasthan PTI Bharti 2026 : जयपुर। राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) जल्द ही शारीरिक शिक्षा शिक्षक (PTI) भर्ती का नोटिफिकेशन जारी करने जा रहा है। प्रदेश में करीब 900 पदों पर पीटीआई भर्ती प्रस्तावित है, जिसकी विज्ञप्ति इसी महीने जारी कर दी जाएगी। सूत्रों के मुताबिक, पीटीआई भर्ती के लिए जून के अंतिम सप्ताह तक ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है। अभ्यर्थियों को आवेदन के लिए करीब 1 महीने का समय मिलेगा। बोर्ड के प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 13 सितंबर को भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी।

भर्ती की सभी तैयारियां अंतिम चरण में

परीक्षा कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने बताया- पीटीआई भर्ती को लेकर सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। बोर्ड का लक्ष्य है कि भर्ती प्रक्रिया को तय समय सीमा में पूरा कर योग्य उम्मीदवारों को जल्द नियुक्ति दी जाए, ऐसे में जल्द ही इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा। जून के अंतिम सप्ताह तक ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू करने की योजना है। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद सितंबर महीने में 13 तारीख को परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा के बाद परिणाम जारी कर सफल अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और अन्य आवश्यक औपचारिकताओं को पूरा कर पोस्टिंग दी जाएगी।

भर्ती के लिए योग्यता

पीटीआई भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से माध्यमिक (12वीं) परीक्षा पास होना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही अभ्यर्थी को राजस्थान सरकार और राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (NCTE) के निर्धारित मानकों के अनुसार शारीरिक शिक्षा में स्नातक (बीपीएड), डीपीएड डिप्लोमा या सीपीएड प्रमाणपत्र होना जरूरी है।

Advertisement

आयु सीमा

पीटीआई भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 और अधिकतम आयु 40 साल निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों की आयु की गणना 1 जनवरी 2027 को आधार मानकर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट का लाभ मिलेगा।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।