Loading...

कर्नाटक को मिला नया सीएम, शिवकुमार बनें 24वें मुख्यमंत्री, जी परमेश्वर को मिला उपमुख्यमंत्री का पद

Follow us

Share

बेंगलुरु। डीके शिवकुमार ने बुधवार को बेंगलुरु के लोक भवन में कर्नाटक के 24वें मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस दौरान वे हाथ में संविधान रखे हुए थे। शिवकुमार को 30 मई को कांग्रेस विधायक दल की बैठक में नेता चुना गया था। वे सिद्धारमैया की जगह राज्य की कमान संभालेंगे। वहीं जी परमेश्वर ने नए डिप्टी चीफ मिनिस्टर पद की शपथ ली। शिवकुमार के अलावा 13 विधायक भी शपथ ले रहे हैं। इनमें पूर्व सीएम सिद्धारमैया के एमएलसी बेटे यतींद्र सिद्धारमैया भी शामिल हैं।

वंदे मातरम् के साथ शुरू हुआ शपथ ग्रहण का समारोह

कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के शपथ ग्रहण समारोह की शुरुआत वंदे मातरम् के साथ हुई। समारोह में शिवकुमार सभी कांग्रेस नेताओं ने मिले। इस दौरान राहुल गांधी को भी उन्होंने गले लगाया। शपथ ग्रहण कार्यक्रम को देखते हुए बंगलूरू प्रशासन ने कई जगहों पर ट्रैफिक डायवर्जन किया गया और लोकभवन के आसपास खास इंतजाम किए गए।

केएच मुनियप्पा समेत चार नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली

बंगलूरू में मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के नेतृत्व वाली नई कर्नाटक सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केएच मुनियप्पा, केजे जॉर्ज, एमबी पाटिल और रामलिंगा रेड्डी ने मंत्री पद की शपथ ली। समारोह में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की बड़ी मौजूदगी रही। नई सरकार में इन नेताओं को अहम जिम्मेदारियां मिलने की संभावना जताई जा रही है। केएच मुनियप्पा और एमबी पाटिल को कांग्रेस के अनुभवी चेहरों में गिना जाता है, जबकि केजे जॉर्ज और रामलिंगा रेड्डी का भी राज्य की राजनीति में मजबूत प्रभाव माना जाता है।

Advertisement

1400 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं डीके शिवकुमार

कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार देश के सबसे अमीर नेताओं में हैं। उनके पास 1413 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति है। वह रियल एस्टेट, खनन, होटल कारोबारी भी हैं। दिलचस्प ये है कि इतनी संपत्ति के बावजूद उनके चुनावी हलफनामे में एक टोयोटा क्वालिस कार दर्ज है। 263 करोड़ का कर्ज भी है। 1962 में बेंगलुरु के पास कनकपुरा में जन्मे डीके वोक्कालिगा समुदाय से हैं। वह कनकपुरा से ही विधायक हैं। कांग्रेस में उनकी पहचान ऐसे नेता की है जो पार्टी विधायकों को टूटने से बचाते हैं। किसी भी बड़े ऑपरेशन, चुनाव मैनेजमेंट, प्रचार या गुप्त रणनीतियों के लिए जिस वित्तीय और लॉजिस्टिक्स सपोर्ट की जरूरत होती है, उसे वे बखूबी मैनेज कर लेते हैं।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।