Loading...

लुधियाना की फैक्ट्री में गैस लीक, दम घुटने से पिता-पुत्र सहित तीन की मौत, कई कर्मचारी बेहोश

Follow us

Share

Toxic Gas Leak In Ludhiana : लुधियाना। पंजाब के लुधियाना में रविवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। आरके रोड स्थित पाना-चाबी बनाने वाली एक फैक्ट्री में रात के करीब 2 बजे के अचानक जहरीली गैस लीक हो गई। हादसे में दम घुटने से बाप-बेटा समेत 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि फैक्ट्री में काम कर रहे कई मजदूर बेहोश हो गए और कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। गैस रिसाव के बाद फैक्टरी परिसर में भगदड़ मच गई। गैस की चपेट में आने से कई अन्य मजदूर बेहोश हो गए। दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलने के बाद थाना मोती नगर की पुलिस सहित विभिन्न टीमें वहां पहुंच गई और राहत कार्य शुरु करवाया।

संभलने का मौका तक नहीं मिला

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, फैक्टरी में रोजाना की तरह उत्पादन का काम सामान्य रूप से चल रहा था। इसी बीच अचानक गैस पाइपलाइन या सिलिंडर से रिसाव शुरू हो गया। देखते ही देखते जहरीली गैस पूरे परिसर में फैल गई। गैस का असर इतना तीखा और घातक था कि काम कर रहे मजदूरों को संभलने या बाहर भागने का मौका तक नहीं मिला। आंखों में असहनीय जलन और सांस लेने में तकलीफ के कारण कई कर्मचारी मौके पर ही निढाल होकर गिर पड़े।

एसडीएम जसलीन भुल्लर ने 3 लोगों की मौत की पुष्टी की है। मृतकों की पहचान पिता मान सिंह और बेटा अमित और श्री राम (56) के नाम से हुई। घटना के वक्त दोनों मशीन के निचले हिस्से से निकलने वाली मिट्टी को ट्रॉली में लोड कर रहे थे, तभी वे इस जानलेवा गैस के सीधे संपर्क में आ गए। अमित शादीशुदा था। उसकी एक साल की बेटी भी है। घर के दो मुख्य कमाने वाले सदस्यों की मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

Advertisement

जांच में जुटा प्रशासन, कारणों की तलाश

हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और संबंधित विभागों की टीमें एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती तफ्तीश में हादसे की वजह गैस लीकेज को ही माना जा रहा है, हालांकि फैक्टरी में सुरक्षा मानकों की अनदेखी की गई थी या नहीं, इसकी गहन जांच की जा रही है। थाना मोती नगर के एसएचओ इंस्पेक्टर भूपिंदर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही पूरी जानकारी दी जाएगी।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।