Loading...

जयपुर-सीकर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, ट्रक और टेम्पो क्रूजर की भीषण में 3 लोगों की मौत

Follow us

Share

चौमूं/जयपुर। जयपुर-सीकर नेशनल हाईवे (NH-52) पर भीषण सड़क हादसा हो गया। टेम्पो क्रूजर ने आगे चल रहे ट्रक में टक्कर मार दी। हादसे में 3 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 9 घायल हैं। मृतकों में 2 महिलाएं और 1 पुरुष शामिल हैं। टक्कर के बाद क्रूजर गाड़ी सड़क किनारे बने होटल-रेस्टोरेंट में घुस गई। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद क्रूजर कार के परखच्चे उड़ गए। होटल के बाहर खड़ी एक और कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। यह हादसा बुधवार सुबह करीब 7 बजे चौमूं के स्टेडियम के पास ब्यावरिया कट के पास हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस नले तीनों शवों को चौमूं के सरकारी हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया गया।

महाराष्ट्र से जा रहे थे खाटूश्यामजी

चौमूं पुलिस थाने के एसआई अशोक कुमार ने बताया कि महाराष्ट्र के श्रद्धालु टेम्पो क्रूजर में सवार होकर खाटूश्यामजी जा रहे थे। आगे चल रहा ट्रक अचानक बाए तरफ में जाने के लिए मुड़ा। तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार टेम्पो क्रूजर आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। क्रूजर रितेश (22) चला रहा था। क्रूजर कार में सवार शालू बाई (75), मेघा (40), आदेश (18) की मौके पर ही मौत हो गई। ये सभी परभणी (महाराष्ट्र) के गंगाखेड़ इलाके के हरंगुल के रहने वाले थे। इसके अलावा 9 लोग घायल हुए हैं। सभी घायल परभणी (महाराष्ट्र) के नानलपेथ के रहने वाले हैं।

हादसे में ये लोग हुए घायल

चौमूं थानाधिकारी हरबेन्द्र सिंह ने बताया कि हादसे में 9 लोग गंभीर घायल हो गए। टेम्पो क्रूजर गाड़ी महाराष्ट्र नंबर की है। मृतकों के पास एक आईडी मिली है, वह महाराष्ट्र की है। घायलों में शकुंतला (75) पत्नी अशोक, सुनीता (54) पत्नी सुरेश, यशोदा (44) पत्नी रमेश, रितेश (22) पुत्र अनिल, गीता देवधर (22) पुत्री सुनील राव, 2- गायत्री देवधर (22) पुत्री सुनील राव, ऋषिकेश (21) पुत्र अनिल, खुशी जावड़े (18) पुत्री बालासाय और अंकिता (11) पुत्री रमेश है।

Advertisement

दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवाया

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला। सभी घायलों को नजदीक के हॉस्पिटल में भिजवाया गया है। कुछ की हालत गंभीर है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त गाड़ियों को हाईवे से हटवाकर ट्रैफिक सुचारु करवा दिया है।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।