Loading...

देश में भीषण गर्मी का प्रकोप, 11 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट…कश्मीर-उत्तराखंड में बर्फबारी

Follow us

Share

नई दिल्ली। देश में भीषण हीटवेव के चलते कई राज्य पिछले एक हफ्ते से गर्मी की चपेट में है। उत्तर भारत के दिल्ली, बिहार, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा समेत कई राज्यों में भीषण गर्मी से हाल बेहाल है। देश में अगले 2 दिन तक गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखाएगी। मौसम विभाग ने एमपी, यूपी, राजस्थान समेत उत्तर, पश्चिम और मध्य भारत के करीब 11 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार को इन सभी राज्यों में तापमान 40 से 47 डिग्री के बीच रहा। देश में सबसे ज्यादा तापमान यूपी के बांदा में 47.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं एमपी के नौगांव में 46.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बिहार में बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत

वहीं दिल्ली, पश्चिम बंगाल, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के साथ लक्षद्वीप में बारिश की संभावना है। महाराष्ट्र और गोवा में बारिश हो सकती है। बिहार के अररिया, जहानाबाद, नालंदा और सुपौल में शुक्रवार को तेज बारिश हुई। बिहार में बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई। जम्मू-कश्मीर के जोजिला और उत्तराखंड के चमोली-पिथौरागढ़ में बर्फबारी हुई।

IMD के मुताबिक, पूर्वोत्तर भारत, पहाड़ी राज्यों और दक्षिण भारत में मौसम तेजी से करवट लेने वाला है। प्री-मानसून गतिविधियां अब मजबूत होती जा रही हैं और यही बदलाव आने वाले दिनों में गर्मी के तेवर कम कर सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन पाकिस्तान के ऊपर और एक बिहार के आसपास बना हुआ है। एक लो प्रेशर एरिया अरब सागर में बना हुआ है। साथ ही एंटी साइक्लोन एरिया भी बना हुआ है। जिसके चलते देश के कई राज्यों में मौसम बदल सकता है। दिल्ली, पश्चिम बंगाल, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के साथ लक्षद्वीप में बारिश की संभावना है। महाराष्ट्र और गोवा में बारिश हो सकती है।

सबसे गर्म शहरों में भारत

देश में शुक्रवार सुबह असामान्य रिकॉर्ड दर्ज किया गया। दुनिया के 50 सबसे गर्म शहरों की लिस्ट में सभी शहर भारत के रहे। उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, हरियाणा के कई शहर दोपहर से पहले ही 42 से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गए। अकेले उत्तर प्रदेश के 22 शहर गर्म शहरों की सूचि में थे।

Advertisement

यूपी में भीषण गर्मी से हाल बेहाल

उत्तरप्रदेश में भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। शुक्रवार को पूरा प्रदेश तेज धूप और लू की चपेट रहा। जिसके चलते यूपी के बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज समेत 10 जिलों में हीटवेव का रेड अलर्ट जारी है। शुक्रवार को बांदा फिर से प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। अधिकतम तापमान 46 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि पाकिस्तान के बलूचिस्तान और थार मरुस्थल से आ रही सूखी और गर्म हवाएं सीधे उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में पहुंच रही हैं। इससे मई में ही जून जैसी तपिश भरी गर्मी महसूस हो रही है।

राजस्थान में हीटवेव के बीच तापमान में गिरावट

राजस्थान में हीटवेव के बीच तापमान में गिरावट देखने को मिली। जैसलमेर, चूरू, बीकानेर, भीलवाड़ा कोटा समेत कई जिलों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया है। हालांकि, इन शहरों में हीटवेव जारी रही है। मौसम विभाग ने आगामी एक सप्ताह इसी तरह की गर्मी रहने और 24 मई बाद राज्य में हीटवेव और सीवियर होने की चेतावनी जारी की है। वहीं, 2 दिनों तक उत्तर-पूर्वी जिलों में कहीं-कहीं आंधी चलने के साथ हल्की बारिश की भी संभावना है।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।