सार्वजनिक संस्था धर्मादा के संचालक मंडल के चुनाव सम्पन्न
एक पैनल से 8 तो दूसरे पैनल से 7 सदस्य हुए निर्वाचित
शब्बीर हुसैन
बारां (रॉयल पत्रिका)। सार्वजनिक संस्था धर्मादा के संचालक मंडल सदस्यों के चुनाव शनिवार को संस्था धर्मादा धर्मशाला में संपन्न हुए। चुनाव अधिकारी हेमराज गोयल (जर्दा वाले) सतीश गुप्ता और वीरेंद्र अग्रवाल ने संयुक्त रूप से बताया कि 404 मतदाताओं में से 399 मतदाताओं ने मतदान प्रकिया में भाग लिया। चुनाव में दोनों पैनलों के कुल 27 उम्मीदवार मैदान में थे। जिनमें विमल बंसल गुट के 7 और मनीष लश्करी गुट के 8 टोटल 15 उम्मीदवार विजय घोषित किए गए। सुबह 8 बजे से चली मतदान प्रक्रिया दोपहर 1 बजे तक चली। इसके बाद दोपहर 3 बजे से मतों की गिनती शुरू हुई जो रात 9 बजे तक पूरी हुई।
ये 15 सदस्य हुए विजय घोषित
मतगणना के पश्चात प्रभात खंडेलवाल 254 मत, प्रमोद बंसल 253 मत, किशन कुमार अग्रवाल 248 मत, हरीश कुमार विजय 247 मत, जगदीश प्रसाद बंसल 244 मत, दीप पतीरा 233 मत, पुनीत कुमार गुप्ता 232 मत, विनय जालान 230 मत, दिनेश नागर 224 मत, आशीष कुमार नागर 221 मत, अवधेश कुमार शर्मा 217 मत, निशांत सेठी 216 मत, शिवा गर्ग (बिट्टू) 211 मत, विवेक नागर 210 मत, अशोक कुमार नागर 207 मत प्राप्त कर निर्वाचित हुए। निर्वाचित सभी सदस्यों का चुनाव अधिकारियों ने माला पहनाकर स्वागत किया।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
