राजस्थान पर्यावरण प्रकोष्ठ संरक्षण के प्रदेश सचिव बनें तबरेज पठान
कोटा (रॉयल पत्रिका)। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा की सहमति से राजस्थान पर्यावरण प्रकोष्ठ संरक्षण के प्रदेशाध्यक्ष सुशील पारीक ने कोटा निवासी तबरेज पठान को प्रदेश सचिव मनोनीत किया। तबरेज पठान के प्रदेश सचिव बनने पर कोटा में कांग्रेस जनों, समाजिक कार्यकर्ताओं ने फ़ूल – मालाओं व पगड़ी बांध कर उनका इस्तकबाल किया। प्रदेश सचिव बनने पर तबरेज पठान ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष सुशील पारीक ने भरोसा करतें हुए अहम जिम्मेदारी दी हें और कांग्रेस पार्टी के लिए जिम्मेदारी से काम करने की ज़रूरत है। स्वागत करने वालों में मौलाना फज्लें हक़, एडवोकेट अख्तर खान अकेला, कैलाश बंजारा, रईस सरपंच, रशीद क़ादरी, शाहनवाज़ हुसैन, दीपक मीणा, नितिन, आबिद खान, परवेज़ अख्तर, शफी भाई, महेंद्र गुर्जर, आदि प्रमुख रहे।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
