Loading...

नाई की थड़ी के उलेमाओं की जवाहर एकेडमी में हुई अहम मीटिंग

जयपुर

Follow us

Share

जयपुर (रॉयल पत्रिका)। नाई की थड़ी में स्थित तमाम मस्जिदों के इमामों की जवाहर एकेडमी के कैंपस में समाज सुधार को लेकर एक अहम मीटिंग हुई। जिसमें तमाम अईम्माओ ने यह अहद किया की मस्जिद के मेंबर से नशे में लिप्त समाज के नौजवानों के बारे में सख्ती से बयान किया जाएगा और समाज में फैली इस बीमारी को किसी भी तरह समाप्त किया जाएगा। तमाम अईम्माओ ने यह भी अहद किया कि वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए भी लोगों को जागरूक किया जाएगा और S I R में आने वाले तमाम कागजात को तैयार रखने के लिए जागरूक किया जाएगा।  याद रहे अईम्माओ की पूरी टीम वोटर लिस्ट के मसले और समाज सुधार के काम पिछले एक साल से बड़ी जागरूकता के साथ कर रही है और इस का फायदा भी मिल रहा है।  अईम्माओ ने इस पर भी जोर दिया कि हम अपने हिन्दू भाइयों के साथ एक अच्छा माहौल बनाकर चले ताकि कभी हमारे कोई मतभेद हो भी जाए तो आपस में बैठकर सुलझाले। सभी ने एक मत होकर कहां की हिन्दुओं और मुसलमानों को फिरका परस्त ताकतों से सावधान रहना चाहिए। प्रोग्राम की शुरुआत क़ुराने पाक की तिलावत से हुई।  प्रोग्राम में कई नातखाओं ने अपने कलाम पेश किए। प्रोग्राम का इख़्तताम दुआ के साथ हुआ।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।