153 मोबाइल बरामद, लाखों की ठगी रकम पीड़ितों को रिफंड
114 फर्जी सिम ब्लॉक
जयपुर (रॉयल पत्रिका)। पुलिस (पश्चिम) ने एक बड़े साइबर धोखाधड़ी गिरोह का पर्दाफाफ किया है। इस कार्रवाई में कुल 19 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और उनके पास से ₹1.16 करोड़ की नकद राशि बरामद की गई है। डीसीपी वेस्ट हनुमान प्रसाद की प्रेस कॉन्फ्रेंस के अनुसार, 19 साइबर ठगों को पकड़ा गया है। उनके पास से ₹1.16 करोड़ की नकदी जब्त की गई है। पुलिस ने “साइबर शील्ड” नामक एक विशेष अभियान चलाया, जिसके तहत 153 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। इस अभियान से लाखों की ठगी गई रकम पीड़ितों को वापस दिलाई गई है। पुलिस ने 114 फर्जी सिम कार्ड को ब्लॉक करवाया है। इसके अलावा, लोगों को जागरूक करने के लिए 25 से अधिक जागरूकता कैंप लगाए गए हैं, जिनसे 10,000 से अधिक लोग साइबर खतरों के प्रति सतर्क हुए हैं। 8 पुलिस टीमों की इस कार्रवाई से पूरे जिले में हड़कंप मच गया है, जिससे साइबर ठगों की कमर टूट गई है। जिन लोगों के मोबाइल फोन वापस मिले, उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। यह कार्रवाई जयपुर पुलिस की साइबर अपराधों के खिलाफ चल रही लड़ाई में एक महत्वपूर्ण सफलता है।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
