Loading...

जयपुर में वांगचुक की गिरफ्तारी को लेकर प्रदर्शन, सड़कों पर गूंजे नारे

जयपुर

Follow us

Share

जयपुर (रॉयल पत्रिका)। लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इनोवेटर सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी का विरोध अब जयपुर की सड़कों पर भी देखने को मिल रहा है। आमेर स्थित गांधी चौक पर 4 अक्टूबर को नागरिक समिति और पर्यावरण मित्र के बैनर तले कई सामाजिक कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने इकट्ठा होकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सोनम वांगचुक को तत्काल रिहा करने की मांग करते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान “वांगचुक को रिहा करो” और “तानाशाही नहीं चलेगी” जैसे नारों से पूरा चौक गूंज उठा। प्रदर्शन में शामिल लोगों का कहना था कि शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को रखने वाले व्यक्ति की इस तरह गिरफ्तारी लोकतंत्र के सिद्धांतों के खिलाफ है। आयोजकों ने कहा कि सोनम वांगचुक की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है, जिसे देश बर्दाश्त नहीं करेगा। यह प्रदर्शन वांगचुक की गिरफ्तारी के खिलाफ देश भर में हो रही प्रतिक्रियाओं की एक कड़ी है।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।