हज खिदमतगार साजिद कागजी के इन्तकाल में उमडा जन सैलाब
जयपुर (रॉयल पत्रिका)। राजस्थान हज वेलफेयर सोसायटी के नायब सदर जावेद कागजी ने कहा कि राजस्थान हज वेलफेयर सोसायटी का जिम्मेदार, मेहनती और समाजसेवी हमसे बिछड़ गया है, साजिद कागजी की कमी राजस्थान हज वेलफेयर सोसायटी और समाज महसूस करेगा। अल्लाह रब्बुल इज्जत साजिद कागजी की मगफीरत कर जन्नतुल फिरदौस में आला मुकाम अता करें। राजस्थान हज वेलफेयर सोसायटी के जनरल सेक्रेटरी हाजी शेख निजामुद्दीन ने जानकारी देते हुए बताया कि जयपुर सांगानेर के रहने वाले साजिद कागजी जोकि हज वेलफेयर सोसायटी के सदस्य और समाजसेवी के इन्तकाल की खबर मिलते ही सैकड़ों की तादाद में साजिद कागजी के जनाजे में शिरकत करने के लिये सांगानेर पहुंच जनाजे को कंधा दिया और मिट्टी देकर मय्यत की मगफीरत की दुआ की और घर वालों को सब्र की दुआ की, साजिद कागजी हर साल हाजियों की बेहतरीन खिदमत अंजाम दिया करते थें और साथ ही समाज सेवा में अग्रणी रहा करते थे, साजिद कागजी के वालिद अब्दुल वहीद कागजी राजनीति के अल्पसंख्यक मोर्चा में सरगर्म रहते हैं, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने भी अपने पत्र के माध्यम से सांत्वना व्यक्तकी और परिवार जन से कहा कि यह क्षति अपूरणीय है किन्तु ईश्वरीय इच्छा और विधि विधान के आगे हम सब असहाय है।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
