डिप्टी कमिश्नर रवि कुमार गोयल अपने चाहतों के चक्कर में राजस्थान सरकार के आदेश की कर रहे हैं अवहेलना
आखिर क्या है ऐसी मजबूरी
सादिक हिन्दुस्तानी
सांगानेर (रॉयल पत्रिका)। राजस्थान सरकार के द्वारा दो बार आदेश पारित हो चुका है। अभी हाल ही में राजस्थान सरकार ने आदेश क्रमांक एसएमई-1/डीएलबी/25/10099 दिनांक 26. 8. 2025 को आदेश पारित हुआ है जिसमें साफ-साफ अक्षरों में लिखा हुआ है कि जो कर्मचारी अपने मूल कार्य (सफाई) ना करते हुए ऑफिस में बाबू का कार्य कर रहे हैं उन्हें तत्काल प्रभाव से उनके निजी कार्य (सफाई) के लिए शीघ्र भेजा जाए। यदि इस आदेश की अवहेलना की गई तो संबंधित अधिकारी पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। नगर निगम ग्रेटर सांगानेर जोन में एवं एसडीएम कार्यालय सांगानेर में सफाई कर्मचारी बाबू बनकर मजे कर रहे हैं। बाबू की कुर्सी को सुशोभित कर रहे हैं। ऐसी भी क्या मजबूरी है ,डिप्टी कमिश्नर रवि कुमार गोयल को नरेंद्र चौधरी क्यों जरूरी है। सांगानेर की मीडिया एवं जनता मांग रही है जवाब। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों में कोई ऐसा लीक प्वाइंट है। जिसकी वजह से नरेंद्र चौधरी डिप्टी साहब को छोड़ नहीं पा रहे हैं एवं डिप्टी साहब नरेंद्र चौधरी (सफाई कर्मचारी) को हटा नहीं पा रहे हैं। जरूर दाल में कुछ काला है। जिसकी वजह से डिप्टी साहब सरकार की धज्जियां उड़ाने में परहेज नहीं कर रहे। लेकिन सरकार की ऐसी क्या मजबूरी है।जो अपने ही कानून पर एक्शन लेने में देरी कर रही है। इससे यह प्रतीत होता है कि सरकार अपने आदेश की पालना कराने में लाचार है। अब यह देखना है कि कानून का राज कितना मजबूर है। ऐसे आदेश आते हैं। चले जाते हैं। नियम बनते हैं बिगड़ते हैं। लेकिन अधिकारियों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। क्योंकि वह सरकारी रिश्तेदार जो ठहरे।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
